Sanatan Hindu Ekta Padyatra: फरीदाबाद में पहुंची बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’, मंत्री मनोहर लाल, शिखर धवन और खली हुए शामिल
Sanatan Hindu Ekta Padyatra: फरीदाबाद। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की अगुवाई में निकाली जा रही ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ शनिवार सुबह फरीदाबाद पहुंची। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यात्रा में शामिल होकर धीरेन्द्र शास्त्री सहित अन्य संतों से मुलाकात की। पदयात्रा में क्रिकेटर शिखर धवन, उमेश यादव और रेसलर खली जैसी कई जानी-मानी हस्तियां भी मौजूद रहीं।
Sanatan Hindu Ekta Padyatra: शहर में इस यात्रा को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं, वहीं नगर निगम द्वारा सड़कों की सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शाम तक यात्रा एनआईटी दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम के बाद भव्य सत्संग का आयोजन होगा। मैदान में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।
Sanatan Hindu Ekta Padyatra: पदयात्रा के दौरान आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा राष्ट्र की एकता और हिंदुत्व के उत्थान का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “भारत एक हिंदू राष्ट्र बनेगा, जातिवाद समाप्त होगा और राष्ट्रवाद की विचारधारा प्रबल होगी।”
Sanatan Hindu Ekta Padyatra: क्रिकेटर शिखर धवन ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “हिंदुओं को एकजुट होकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में योगदान देना चाहिए।” वहीं उमेश यादव ने कहा कि “यह ईश्वर की कृपा से संभव हुआ है, सभी सनातनी भाइयों को इस यात्रा का समर्थन करना चाहिए।” यह पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली से शुरू हुई थी और 16 नवंबर तक वृंदावन पहुंचेगी। यात्रा लगभग 150 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के छह जिलों की 422 ग्राम पंचायतों से गुजरेगी।

