Raipur City News : 6 नवम्बर को सीएम विष्णुदेव साय ओडिशा के नुआपाड़ा में जय ढोलकिया के लिए करेंगे चुनाव प्रचार
- Rohit banchhor
- 04 Nov, 2025
मुख्यमंत्री साय के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।
Raipur City News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2025 के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अब दो राज्यों के दौरे पर निकलने वाले हैं। 6 नवंबर को वे ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा क्षेत्र पहुंचेंगे, जहां भाजपा प्रत्याशी जय ढोलकिया के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे।
यहां 11 नवंबर को उपचुनाव होना है, और भाजपा ने जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है। नुआपाड़ा सीट पर भाजपा के जय ढोलकिया का मुकाबला बीजेडी की स्नेहंगिनी छुरिया और कांग्रेस के घसियाराम माझी से है।
वहीं समाजवादी पार्टी से रमाकांत हाटी, बहुजन मुक्ति पार्टी से हेमंत तांडी और ओडिशा जनता दल से शुकाधर डड़सेना भी मैदान में हैं। भाजपा ने इस सीट को प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है, और पार्टी के कई दिग्गज नेता लगातार प्रचार में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री साय के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा आने की उम्मीद है।

