Breaking News
:

स्कूटी पर सियासत, नेता प्रतिपक्ष ने CM पर साधा निशाना, बोले-कुंभकर्ण की नींद से विपक्ष ने जगाया, बीजेपी ने किया पलटवार

MP News

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन पर तंज कस्ते हुए कहा कि सरकार कुंभकर्ण की नींद से जाग गई है।

MP News : भोपाल। मध्यप्रदेश की मोहन सरकार ने आज प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी सौगात दे दी हैं। शैक्षणिक सत्र 2023-24 के टॉपर्स लगभग एक साल से इस सौगात का इंतजार कर रहे थे। योजना की सौगात सिर्फ 12वीं कक्षा में 86 प्रतिशत अंक लाने वालों स्टूडेंट्स को दी गई है। जिसको लेकर प्रदेश में सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम मोहन पर तंज कस्ते हुए कहा कि सरकार कुंभकर्ण की नींद से जाग गई है। देर आये दुरुस्त आए कह सकते है।


MP News : सिंघार ने कहा कि सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही थी, जिसे विपक्ष ने जगाने का काम किया है। उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि क्या पूरा पैसा लाड़ली बहनों को दिया जा रहा था ? मेधावी विद्यार्थियों के लिए सरकार क्या कर रही थी? उन्होंने कहा कि आगे अब लैपटॉप वितरण की बात सरकार नहीं कर रही है। वही किसान संघ के प्रदर्शन पर उमंग सिंघार ने कहा कि एक साल से आपकी सरकार है,एक साल से क्या कर रहे थे, सोचने वाली बात हैं। उन्होंने कहा कि यह आरएसएस का संगठन है,यह भाजपा के पर्चे बांटने वाले लोग हैं।


MP News : 2700 गेहूं, 3100 धान के देने की बात करते थे। अगर वाकई ईमानदारी से काम करते हैं तो आज ही सीएम से घोषणा करवाएं। उन्होंने कहा कि भले ही पीएम मोदी डुबकी लगाएं लेकिन साथ में किसानों और युवाओं की चिंता अवश्य करें। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर उमंग सिंगार ने कहा कि क्या मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से आर्थिक रूप से मजबूत बनेगा,जनता के करोड़ों रुपए खर्च हो जाएंगे। सरकार बताए कितने रोजगार मिलेंगे।


MP News : बीजेपी सरकार ने ही दिए है बच्चो को लैपटॉप स्कूटी-
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बच्चो को स्कूटी वितरण वाले बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया है। भाजपा प्रवक्ता अजय यादव का कहना है कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने ही प्रदेश के प्रतिभावान बच्चों के लिए लैपटॉप और स्कूटी योजना प्रारंभ की थी। जबकि 15 महीने की कमलनाथ सरकार ने बच्चों की लैपटॉप स्कूटी छात्रवृत्ति जैसी सभी योजनाएं बंद कर दी थी। बीजेपी द्वारा प्रदेश के मेधावी बच्चों को लैपटॉप,स्कूटी दी जा रही है तो कांग्रेस के नेता राजनीति कर रहे है।


MP News : उमंग सिंगार राजनीति करते हुए एक स्कूटी तो दे सकते हैं लेकिन बता दे प्रदेश में उनके 63 विधायकों में से किसी एक ने भी स्कूटी दी हो तो वह बताएं। अजय यादव ने कहा कि कांग्रेस के नेता केवल झूठ फैला रहे हैं प्रपंच कर रहे हैं। जबकि प्रदेश के बच्चों के भविष्य के साथ केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी न्याय कर रही है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us