Create your Account
Pakistan School Bus Terror Attack: पाकिस्तान में स्कूल बस पर आतंकी हमला, चार बच्चों की मौत, 38 घायल
Pakistan School Bus Terror Attack: क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में मंगलवार को एक भीषण आतंकी हमला हुआ, जिसमें आतंकियों ने एक स्कूल बस को निशाना बनाया। इस हमले में चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 38 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एक आत्मघाती कार बम हमलावर ने जीरो पॉइंट के पास स्कूल बस को टारगेट किया।
Pakistan School Bus Terror Attack: पाकिस्तानी समाचार वेबसाइट डॉन के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब बस जीरो पॉइंट के करीब थी। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को क्वेटा और कराची के अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया। इस हमले ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।
Pakistan School Bus Terror Attack: पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी ने इस कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, "बच्चों को निशाना बनाने वाले आतंकियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।" सरकार ने हमले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों को सजा देने का वादा किया है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने जन्मदिवस पर किसानों को दिया सस्ती बिजली का उपहार, सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के अंतर्गत किया विद्युत क्रय अनुबंध पत्रों का वितरण
- 2. Property Registry: एक घंटे के भीतर करानी होगी संपत्ति की रजिस्ट्री, 1 अप्रैल से यहां लागू होगा नया नियम
- 3. CG Crime : चाचा ने लोहे की पाइप से भतीजे को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
- 4. T20 WC Super-8 : श्रीलंका ने पाकिस्तान का खेल किया खत्म, न्यूजीलैंड बनीं सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

