MP News : सूखे नाले से नरकंकाल मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
- Rohit banchhor
- 31 Jan, 2026
इलाके में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
MP News : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब संजरा गांव के पास स्थित एक सूखे नाले में नरकंकाल के अवशेष मिले। पानी के किनारे पड़े कंकाल पर ग्रामीणों की नजर पड़ते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया और देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए और नरकंकाल को अपने कब्जे में ले लिया। प्रारंभिक जांच में कंकाल काफी पुराना प्रतीत हो रहा है, जिससे मौके पर उसकी पहचान संभव नहीं हो सकी।
पुलिस अब आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों से कंकाल की पहचान जोड़ने का प्रयास कर रही है। नरकंकाल को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि मौत के कारण और व्यक्ति की पहचान से जुड़े अहम तथ्य सामने आ सकें। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

