MP News : नगर निगम ने विभिन्न क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की
- Rohit banchhor
- 26 Aug, 2024
MP News : भोपाल। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर कार्यवाही की जा रही है।
MP News : भोपाल। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम द्वारा बड़े पैमाने पर कार्यवाही की जा रही है। सड़कों, फुटपाथों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अवैध रूप से बनाए गए शेड, ठेले, गुमठियां और अन्य प्रकार के सामान को हटाने के लिए निगम के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने यह कदम उठाया है।
MP News : नगर निगम आयुक्त हरेन्द्र नारायन के निर्देशानुसार, अतिक्रमण हटाने की इस सख्त कार्यवाही के तहत करोंद चौराहे से लेकर भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल, 1100 क्वार्टर, हनुमान मंदिर, एम.पी. नगर, डी.बी. मॉल के सामने, शाहपुरा और प्रशासन एकेडमी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। इस दौरान, सड़कों के दोनों ओर अस्थायी शेड, पक्के प्लिंथ तोड़े गए और बड़ी संख्या में ठेले, गुमठियां, स्टॉल, पार्लर, मेज-कुर्सी आदि जप्त किए गए।

MP News : विशेष रूप से करोंद चौराहे से भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल के बीच, 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर क्षेत्र, और एम.पी. नगर डी.बी. मॉल के सामने वाले क्षेत्रों में ठेले और अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाया गया। शाहपुरा झील से प्रशासन एकेडमी तक के मार्ग पर भी अवैध अतिक्रमण हटाए गए। इस कार्यवाही को जे.सी.बी मशीनों और श्रमिकों के सहयोग से अंजाम दिया गया।
MP News : नगर निगम की इस सख्त कार्रवाई से शहर में अवैध अतिक्रमणों पर लगाम लगाने के प्रयासों को मजबूती मिली है, जिससे आम जनता को सार्वजनिक स्थलों के उपयोग में सुविधा हो सकेगी।

