Breaking News
:

MP News : फिर मेहरबान हुए इंद्रदेव, शहर में गरज चमक के साथ हुई तेज़ बारिश, आगे ऐसा रहेगा मौसम...

MP News

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। सितंबर के पहले सप्ताह में भी मौसम विभाग ने

MP News : भोपाल मध्य प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है सितंबर के पहले सप्ताह में भी मौसम विभाग ने तेज़ बारिश गिरने की चेतावनी जारी की है, वहीं राजधानी भोपाल में पिछले 24 घंटे में करीब एक इंच बारिश दर्ज की गई है। सोमवार सुबह तेज धूप निकलने के बाद दोपहर 1 बजे से मौसम फिर बदला और रुक-रुककर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश शुरू हो गई। इससे शहर के कई इलाके तरबतर हो गए हैं।

MP News : बता दें कि इस मानसून भोपाल में सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भोपाल की सामान्य बारिश 37.6 इंच है, जबकि इस बार 41 इंच से ज्यादा पानी गिर गया है। यानी, 109% बारिश हो चुकी है। जून के बाद जुलाई और अगस्त में रिकॉर्ड बारिश हुई। यही कारण है कि बारिश का आंकड़ा बढ़ता गया। मौसम विभाग ने अगले 4 दिन कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। सोमवार सुबह से कभी तेज धूप खिल रही है तो कभी बादल छा रहे हैं। इससे उमस का असर बढ़ गया है।

MP News : दूसरी तरफ प्रदेश में हो रही लगातार बारिश से कुछ जगह बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. सीहोर, कोलार बांध, वीरपुर में पानी का स्तर लगातार बढ़ रहा है. सीहोर डैम, कोलार डैम और वीरपुर डैम में जलस्तर 462.0 मीटर करीब पहुंच गया है और डैम में लगातार पानी की आवक बनी हुई है खबरों के मुताबिक, इससे पहले मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार जताए हैं 

MP News : इस साल प्रदेश में अब तक 90 फीसदी से अधिक बारिश हो चुकी है मौसम विभाग ने इस साल 106 फीसदी बारिश के आसार जताए हैं। प्रदेश में इस मानसून सीजन में औसत से अधिक 33.6 इंच से अधिक बारिश हो चुकी है है. बारिश के मामले में मंडला और सिवनी टॉप पर हैं. मंडला में अब तक 46.3 इंच से और सिवनी में 45.1 इंच बारिश हो चुकी है

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us