Create your Account
MP News : चांदनी चौक में फिर धमाका, वेल्डिंग दुकान में कार्बेट टैंक फटा, टला बड़ा हादसा
- Rohit banchhor
- 31 Jan, 2026
पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
MP News : रतलाम। रतलाम शहर के चांदनी चौक इलाके में एक बार फिर जोरदार विस्फोट की घटना सामने आई है। सैलाना बस स्टैंड के पास स्थित एक वेल्डिंग दुकान में कार्बेट टैंक फटने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट इतना तेज था कि टैंक उड़कर करीब 15 फीट दूर मुख्य सड़क पर जा गिरा, हालांकि गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर स्थित न्यू जनरल इंजीनियरिंग एंड वेल्डिंग वर्क्स में वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वेल्डिंग उपकरणों से जुड़े कार्बेट टैंक में अचानक विस्फोट हो गया। उस समय दुकान में 80 वर्षीय संचालक और एक कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन दोनों सुरक्षित रहे। जिस समय टैंक सड़क पर गिरा, उस वक्त वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
घटना की सूचना पर पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई। विस्फोट का पूरा घटनाक्रम दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसका वीडियो सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Massive Fire in Delhi: दिल्ली के पालम में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौजूद,कई लोगों के फंसे होने की आशंका
- 2. Arjun-Saaniya Wedding: सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने सानिया चंडोक संग लिए सात फेरे, मुंबई में संपन्न हुई शाही शादी
- 3. CG News : रिसॉर्ट में ‘वाइल्ड मीट पार्टी’ का खुलासा, हिरण के मांस के साथ मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, सप्लायर फरार
- 4. LPG Crisis India: 5 दिन बाद कमर्शियल LPG सिलेंडर की सप्लाई शुरू, सरकार बोली- घबराकर बुकिंग न करें
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

