Create your Account
MP News : 7 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, बंद कोयला खदान से नग्न अवस्था में मिला शव
- Rohit banchhor
- 31 Jan, 2026
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
MP News : शहडोल। जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और संदिग्ध मामला सामने आया है। बीते पांच दिनों से लापता 7 वर्षीय मासूम ऋतिक कोल का शव बगैय्या नाला के पास स्थित बंद पड़ी कोयला खदान में भरे पानी से बरामद किया गया है। बच्चे का शव नग्न अवस्था में मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, झिल्ली दफाई निवासी ऋतिक कोल के लापता होने की रिपोर्ट परिजनों ने धनपुरी थाने में दर्ज कराई थी। बच्चे की तलाश के लिए पुलिस और परिजन लगातार प्रयास कर रहे थे। यहां तक कि सुराग देने वाले के लिए 5 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई थी। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने कोयला खदान में पानी के भीतर शव तैरते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल पाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. UP News : अयोध्या में चलती कार में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान, मचा हड़कंप
- 2. CG News : युवक की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, परिजनो ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
- 3. CG News : कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में तीन माह बाद फिर शुरू होगा सहयोग केंद्र, 3 से 6 फरवरी तक मंत्री सुनेंगे समस्याएं, नोट कर लें शेड्यूल
- 4. MP News : प्रदेश में ओला-पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता राशि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

