Create your Account
MP Crime : जंगल में डोकरीखेड़ा डैम के पास संदिग्ध हालत में मिली अज्ञात महिला की लाश, पुलिस जांच में जुटी
- Rohit banchhor
- 07 Feb, 2026
शव की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची।
MP Crime : पिपरिया। नगर के नजदीकी ग्राम डोकरीखेड़ा डैम के पास स्थित जंगल क्षेत्र में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर टीम पहुंची।
जानकारी के अनुसार, डोकरीखेड़ा डैम के सामने वन विभाग की डोकरीखेड़ा रेंज में बांस के झुरमुट के भीतर खुले मैदान के पास लगभग 30-35 वर्ष आयु की अज्ञात महिला मृत अवस्था में मिली। महिला सफेद फूलों वाली साड़ी, दुपट्टा, गले में मंगलसूत्र, काली जैकेट, नीले रंग के मोज़े और गुलाबी सैंडिल पहने हुई थी। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला, जिससे मामले को संदिग्ध माना जा रहा है।
स्टेशन रोड पुलिस और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और शव को शासकीय सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं कि महिला जंगल में कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंची। थाना प्रभारी आदित्य सेन ने बताया कि महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है।
मौके पर पंचनामा कार्रवाई की गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इस दौरान वन विभाग के एसडीओ आशीष खोबरागड़े सहित वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। पुलिस मृतका की पहचान और मामले की जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. KKR का नया रिप्लेसमेंट, आकाश दीप की जगह इस तेज गेंदबाज की स्क्वाड में एंट्री
- 2. CG Crime : सोशल मीडिया की आड़ में नाबालिग से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर वसूले पैसे, आरोपी गिरफ्तार
- 3. MP News : मध्य प्रदेश में महिला अधिकारियों पर बढ़ता भरोसा, प्रदेश में पहली बार 17 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
- 4. Comilla Temple Explosion : बांग्लादेश के कोमिल्ला में मंदिर के पास बम धमाका, पुजारी समेत तीन लोग घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

