Create your Account
MP Crime : कलयुगी पुत्र ने पत्थर से कुचलकर की मां की हत्या, इस वजह से दी वारदात को अंजाम
MP Crime : दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जमीनी विवाद के चलते एक बेटे ने अपनी ही मां की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। मामला जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव का है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अरविंद पाल अपनी पत्नी के दबाव में जमीन अपने नाम करवाना चाहता था। इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था। बुधवार रात विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और अरविंद ने अपनी मां मिथला पाल पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हृदयविदारक दृश्य यह रहा कि घटना के बाद मृतिका के शव के पास उनका डेढ़ साल का मासूम पोता रोता हुआ मिला।
ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. NAM vs NED : T20 World Cup 2026 में बास डे लीडे की धमाकेदार पारी से जीता नीदरलैंड्स, नामीबिया को 7 विकेट से रौंदा
- 2. Manipur New CM: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा, युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता
- 3. CG News : सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों से 5 लाख की लकड़ी जब्त
- 4. Raipur City News : गुटखा माफिया पर शिकंजा, खमतराई से 20 लाख का अवैध माल जब्त
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

