Create your Account
MP Crime : कांग्रेस नेता के घर लूट, फायरिंग कर 20 तोला सोना और लाइसेंसी बंदूक ले उड़े बदमाश
MP Crime : ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में देर रात कांग्रेस नेता के घर हुई लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। बदमाशों ने विरोध करने पर फायरिंग की और 20 तोला सोना, नकदी तथा लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गए। पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। यह घटना सिरोल थाना क्षेत्र के गोकुलधाम इलाके की है।
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता राजकुमार पाराशर के घर मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश घुस आए। घर के सदस्यों ने जब लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने बंदूक से फायरिंग कर दहशत फैला दी। फायरिंग के बाद बदमाशों ने घर के लोगों को बंधक बना लिया और अलमारी से करीब 20 तोला सोने के जेवर, नकद राशि और घर में रखी लाइसेंसी बंदूक लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस नेता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के बयान के आधार पर बदमाशों की पहचान में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो ठिकानों से 5 लाख की लकड़ी जब्त
- 2. CG News : ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- 3. UP: उत्तर प्रदेश के हर जिले में बनेगा सरदार पटेल रोजगार और औद्योगिक जोन, इन सेक्टर में मिलेगी नौकरी
- 4. CG News: नक्सल-डेडलाइन से दो महीने पहले छत्तीसगढ़ आएंगे अमित शाह: रायपुर में करेंगे हाईलेवल मीटिंग, फाइनल स्ट्रैटेजी करेंगे तैयार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

