Create your Account
MP Crime : युवक ने घर में घुसकर प्रेमिका के परिवार पर किया हमला, भाई की मौत, आरोपी ने खुद को भी किया घायल
MP Crime : इंदौर। इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां लिव-इन रिलेशन में चल रहे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। वेदांत सोलंकी नामक युवक ने गुस्से में युवती विधि लखावत के घर में घुसकर चाकू से हमला किया।
पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान युवती की मां अनीता और विधि घायल हुईं, जबकि उनकी रक्षा में आए भाई वेदांश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अरबिंदो अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान वेदांश की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। आरोपी ने इस दौरान घटना का लाइव वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस वीडियो की सच्चाई और घटना के पूरे परिस्थितियों की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम संबंधों में चल रहे तनाव और आपसी विवाद का परिणाम बताया जा रहा है। इस वारदात ने इलाके में दहशत और भय का माहौल पैदा कर दिया है।
Related Posts
More News:
- 1. T20 World Cup 2026 IND vs PAK: PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी की नई चाल, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान
- 2. MP News : किसान कल्याण वर्ष–2026: मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा रोडमैप, खेत से बाजार तक बदलेगी तस्वीर
- 3. MP News : बधुआ डैम मर्डर मिस्ट्री सुलझी, करंट से मौत के बाद दोस्तों ने शव पत्थर से बांधकर डैम में फेंका
- 4. WPL Final 2026: RCB और DC का फाइनल, स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली का पहला विकेट गिरा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

