MP Accident : यात्री बस और एंबुलेंस में आमने सामने टक्कर, चालक की मौत, कई घायल...
- Rohit banchhor
- 23 Aug, 2024
MP Accident : शिवपुरी। जिले में पोहरी श्योपुर रोड के रिचाई मोड़ पर शुक्रवार दोपहर बालाजी ट्रेवल्स की बस और 108 एंबुलेंस में आमने सामने टक्कर हो गई।
MP Accident : शिवपुरी। जिले में पोहरी श्योपुर रोड के रिचाई मोड़ पर शुक्रवार दोपहर बालाजी ट्रेवल्स की बस और 108 एंबुलेंस में आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हुई हैं। जिन्हें इलाज के लिए करहाल के अस्पताल में भर्ती कराया है।
MP Accident : बता दें कि शुक्रवार की दोपहर 108 एंबुलेंस का चालक शैलेंद्र धाकड़ निवासी कैलारस मरीज को छोड़कर जा रहा था तभी पोहरी श्योपुर रोड रिचाई मोड़ पर सामने से आ रही बालाजी कंपनी की यात्री बस जो ग्वालियर से श्योपुर जा रही थी से 108 एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई।
MP Accident : इस हादसे में 108 एंबुलेंस के चालक शैलेंद्र धाकड़ की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार दर्जन भर से अधिक यात्री घायल हो गई जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद बस का चालक मौके से भाग गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

