Create your Account
MP Accident : कार-ट्रक भिड़ंत, दो महिला समेत चार की मौत, चालक फरार
- Rohit banchhor
- 30 Jan, 2026
हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव गाड़ियों में फंस गए।
MP Accident : ग्वालियर। ग्वालियर में घने कोहरे ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बरेठा टोल के पास कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव गाड़ियों में फंस गए।
बताया जा रहा है कि कार भिंड से ग्वालियर आ रही थी, जबकि ट्रक ग्वालियर से भिंड की ओर जा रहा था। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दोनों वाहन टकरा गए। मृतकों की पहचान कार चालक राहुल शर्मा, भूरे प्रजापति, ज्योति यादव और एक अन्य महिला के रूप में हुई है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मर्ग कायम कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : मध्य प्रदेश में स्कूलों के छुट्टियों का कैलेंडर जारी, 1 मई से ग्रीष्मकालीन अवकाश, दशहरा-दिवाली और विंटर वेकेशन की तारीखें भी तय
- 2. Raipur City News : रानी हार देखने के बहाने ज्वेलरी शॉप में चोरी, 4 घंटे में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
- 3. Lok Sabha: लोकसभा में 8 सांसदों का निलंबन रद्द, किरेन रिजिजू ने रखा प्रस्ताव; बजट सत्र में भाग लेने का रास्ता साफ
- 4. UP News : नवनिर्माण के 9 वर्ष: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति से उत्तर प्रदेश बना देश की कनेक्टिविटी का ग्रोथ इंजन
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

