Create your Account
Maharashtra Politics: देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार बनेंगे मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; कल शपथ ग्रहण, ये रहा इन्विटेशन कार्ड
- Pradeep Sharma
- 04 Dec, 2024
महायुति गठबंधन में शामिल तीनों दलों (BJP, NCP और शिवसेना) के नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
नई दिल्ली/मुंबई। Maharashtra Politics: महाराष्ट्र में महायुति सरकार गठन की तस्वीर आज साफ हो गई। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार (5 दिसंबर) को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा। इससे पहले दोपहर में बीजेपी विधायक दल की बैठक में फडणवीस नेता चुने गए।
बैठक में केंद्रीय नेतृत्व की ओर से ऑब्जर्वर के तौर पर निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी शामिल हुए। इसके बाद महायुति गठबंधन में शामिल तीनों दलों (BJP, NCP और शिवसेना) के नेताओं ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और एनसीपी नेता अजित पवार सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राजभवन पहुंचे। साथ में निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी भी मौजूद हैं।
देवेंद्र फडणवीस की पीआर टीम की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का इन्विटेशन कार्ड जारी किया गया। जिसमें लिखा- महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के शपथ ग्रहण में आप आमंत्रित हैं।
Related Posts
More News:
- 1. F15-Fighter Jet Shot Down by Iran: ईरान का दावा: 'होर्मुज आइलैंड के पास मार गिराया दुश्मन का F-15 फाइटर जेट'
- 2. CG Crime: महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लग्जरी कारों से 47.5 लाख नकद बरामद,सिरपुर नाका में एक्सयूवी कार से मिले 15 लाख रुपए नकद
- 3. LPG Crisis News: होर्मुज का सीना चीर भारत पहुंचे नंदा देवी और जग लाडकी जहाज, सभी भारतीय नाविक सुरक्षित
- 4. BSEB 12th Result 2026 : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी, 26 टॉपर्स में 19 लड़कियां, यहां देखें टॉपर्स और ऐसे चेक करें रिजल्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

