Create your Account
Maharashtra CM Face: महायुति की बैठक रद्द, एकनाथ शिंदे अचानक अपने गांव सातारा रवाना, जानें कहां फंसा है पेंच
- Pradeep Sharma
- 29 Nov, 2024
Maharashtra CM Face: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार का अपने
नई दिल्ली/मुंबई। Maharashtra CM Face: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को लेकर असमंजस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार का अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। शिंदे अचानक सातारा जिले स्थित अपने गांव के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा और महायुति के बीच सीएम और डिप्टी सीएम पद को लेकर खींचतान हो रही है। शिंदे की गुट वाली शिवसेना ने अब डिप्टी सीएम पद के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है।
Maharashtra CM Face: भाजपा विधायक दल की बैठक टली शुक्रवार को मुंबई में प्रस्तावित भाजपा विधायक दल की बैठक अब 1 दिसंबर को होगी। इस बैठक में दो ऑब्जर्वर्स की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी। इसके बाद महायुति की एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक के बाद ही नए सीएम के नाम का ऐलान किया जा सकता है। भाजपा किसी मराठा नेता को सीएम बनाने पर भी विचार कर सकती है।
Maharashtra CM Face:शिवसेना नेता बोले- केंद्र में मंत्री नहीं बनेंगे एकनाथ महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में चर्चा है कि शिंदे अपने गांव जाकर भाजपा को फैसला लेने के लिए और वक्त देना चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे भाजपा के फैसले के आधार पर अपनी अगली रणनीति तैयार करेंगे। इस बीच शिवेसना शिंदे गुट के नेता संजय शिरसाट ने कहा कि शिंदे केंद्र में मंत्री नहीं बनेंगे। अगर बीजेपी की ओर से शिंदे को डिप्टी सीएम पद ऑफर किया जाता है और शिंदे इसे स्वीकार नहीं करते हैं तो यह पद शिवसेना के किसी नेता को दिया जाएगा।
Maharashtra CM Face: शाह और नड्डा संग बैठक के बाद बीजेपी के फैसले का इंतजार इससे पहले गुरुवार रात एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ करीब ढाई घंटे की बैठक की। शिंदे ने शाह के साथ अलग से भी बातचीत की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पोर्टफोलियो बंटवारे को लेकर चर्चा हुई। शिंदे ने अपनी सिफारिशें शाह को सौंपीं और अब भाजपा के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. UP: मतदाता सूची में दावा-आपत्ति के लिए समय सीमा बढ़ी, इस तारीख तक जुड़वा सकेंगे नाम
- 2. MP News : महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर महाकालेश्वर मंदिर में सुगम दर्शन और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बैठक
- 3. MP : रण उत्सव की तर्ज पर सिंहस्थ 2028 में उज्जैन में विकसित होगी टेंट सिटी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
- 4. UP News : सीएम योगी ने आवास और शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा की, लंबित आवंटनों के त्वरित निस्तारण का आदेश
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

