Create your Account
महायुति में बन गई बात, सीएम शिंदे ने छोड़ा सीएम पद का दावा, लेकिन रख दी ये शर्त
- Pradeep Sharma
- 27 Nov, 2024
Maharashtra CM election: महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत के बाद बुधवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से दावा छोड़
मुंबई/ठाणे। Maharashtra CM election: महाराष्ट्र में महायुति की बंपर जीत के बाद बुधवार को सीएम एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से दावा छोड़ दिया है। ठाणे में एक प्रेस कांफ्रेंस में शिंदे ने ऐलान किया है एनडीए के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह जो फैसला लेंगे वो उन्हें और उनकी पार्टी को मंजूर होगा।
सीएम शिंदे ने खुद को महाराष्ट्र का लाडला भाई बताते हुए कहा कि उन्होंने पीएम मोदी और अमित शाह को आश्वस्त किया है कि शिवसेना की वजह से सरकार बनने में कोई बाधा नहीं आएगी। शिंदे के सीएम की कुर्सी पर दावा छोड़ने के बाद अब देवेंद्र फडणवीस की वापसी तय मानी जा रही है।
Maharashtra CM election: नई सरकार में गृह विभाग जैसे अहम विभाग की डिमांड
सूत्रों की मानें महायुति में अंदरखाने चीजें तय होने के बाद ही एकनाथ शिंदे ने प्रेस कांफ्रेंस की। संसद के सत्र के बीच दिल्ली में आज सुबह राष्ट्रवादी काग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल और सुनीत तटकरे ने अमित शाह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। शिंदे गुट के सभी सांसदों ने भी गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की।
Maharashtra CM election: सूत्रों की मानें तो शिंदे की तरफ नई सरकार में गृह विभाग देने की मांग की गई है। महायुति 1.0 में यह विभाग डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अपने पास रखा था। इसके अलावा सीएम शिंदे ने कुछ और महत्वपूर्ण विभाग पार्टी को मिलने की मांग की है। फडणवीस के पास गृह के साथ कानून और न्याय के साथ जल संसाधन, कमांड एरिया डेवलपमेंट के अलावा एनर्जी और प्रोटोकॉल के विभाग थे।इतना ही अन्य शर्तें राज्य में होने वाले महानगर पालिका चुनावों से जुड़ी हैं।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Crisis India : 14.2 KG वाले सिलेंडर में मिलेगी सिर्फ 10 किलो गैस! LPG कमी पर 'प्लान बी' तैयार, जानें कब से होगा लागू
- 2. US Iran War: ईरान ने कहा- पड़ोसी देशों को तब तक निशाना नहीं बनाएंगे जब तक उनकी जमीन से हमला न हो, अमेरिका बोला आज रात होगा सबसे बड़ा हमला
- 3. IPS KK Bishnoi-Anshika Verma Ring Ceremony: ‘चल प्यार करेगी, हां जी हां जी…’ रिंग सेरेमनी में IPS केके बिश्नोई ने अंशिका वर्मा को गोद में उठाकर किया डांस, देखें Video
- 4. CG News : शादी के भोज के बाद 40 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार, बासी खाना खाने से बिगड़ी तबीयत, स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

