Create your Account
Jaswinder Bhalla: कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का निधन, पंजाबी सिनेमा इंड्रस्ट्री में शोक की लहर
Jaswinder Bhalla: मुंबई/पंजाब: पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता और हास्य कलाकार जसविंदर भल्ला का 22 अगस्त 2025 को सुबह 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया। अपनी अनूठी हास्य शैली और उत्कृष्ट अभिनय से उन्होंने 'कैरी ऑन जट्टा', 'नौकर वोहटी दा', 'जट्ट एंड जूलियट' और 'मिस्टर एंड मिसेज 420' जैसी फिल्मों में अमिट छाप छोड़ी। बुधवार शाम ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां खून की कमी और चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद वे बच न सके। उनके करीबी दोस्त बालमुकुंद शर्मा ने उनके निधन की पुष्टि की।
Jaswinder Bhalla:उनके निधन से पंजाबी सिनेमा और प्रशंसकों में शोक की लहर है। उनके मोहाली स्थित आवास पर फिल्मी हस्तियों और प्रशंसकों का तांता लगा है। सोशल मीडिया पर #जसविंदरभल्ला के तहत शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे बलोंगी श्मशान घाट में होगा। उनके परिवार में पत्नी परमदीप, बेटा पुखराज और बेटी अशप्रीत कौर हैं। 'छंकटा' सीरीज और एडवोकेट ढिल्लों जैसे किरदारों से मशहूर भल्ला, जो पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में प्रोफेसर भी थे, की हंसी-मजाक भरी यादें हमेशा जीवित रहेंगी।
Related Posts
More News:
- 1. KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, तेज गेंदबाज आकाश दीप टूर्नामेंट से बाहर
- 2. 2nd Day of Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन होती है मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, जानिए उनकी पसंदीदा भोग, मंत्र, विधि और कथा
- 3. MP News : मध्य प्रदेश में महिला अधिकारियों पर बढ़ता भरोसा, प्रदेश में पहली बार 17 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथ
- 4. Raipur City News: श्रीराम बिजनेस पार्क में खेली गई फूलों की होली, श्री राधा रानी और कान्हा की टोली से साकार हुई वृंदावन की गलिया, हरिनाम संकीर्तन के साथ शुरु हुआ होली मिलन समारोह
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

