Create your Account
Maharashtra: महाराष्ट्र में सीएम सस्पेंस के बीच एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा.लोगों को लगता है कि..
- Pradeep Sharma
- 02 Dec, 2024
Maharashtra: महाराष्ट्र की नई सरकार के 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेने के ऐलान के एक दिन बाद कार्यवाहक सीएम और शिव
नई दिल्ली/मुंबई। Maharashtra: महाराष्ट्र की नई सरकार के 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेने के ऐलान के एक दिन बाद कार्यवाहक सीएम और शिवसेना के मुखिया एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुंबई लौटे शिंदे ने कहा कि उन्होंने आम आदमी की तरह काम किया है, इसलिए आम आदमी को लगता है कि उन्हें फिर से मुख्यमंत्री होना चाहिए।
Maharashtra : उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान को यह भी याद दिलाने की कोशिश की है कि उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा का चुनाव लड़ा गया था। हालांकि उन्होंने इस बात को फिर से दोहराया कि उनकी पार्टी को पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के द्वारा लिया गया फैसला मंजूर होगा।
Maharashtra : बेटे को डिप्टी सीएम बनाए जाने के सवाल पर क्या बोले शिंदे यह पूछे जाने पर कि क्या उनके बेटे श्रीकांत शिंदे को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा, उन्होंने कहा, ‘चर्चा अभी भी चल रही है। मीडिया इस पर चर्चा करता रहता है। हम पहले ही अमित शाह के साथ मुद्दों पर चर्चा कर चुके हैं। अब, तीनों सहयोगी एक बैठक करेंगे जहां हम कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। हमारी बैठक के दौरान हम सही फैसला लेंगे।
Maharashtra : उन्होंने कहा, ‘महायुति गठबंधन के तीनों दलों के बीच सहयोग की किसी तरह की कोई भी कमी नहीं है। सरकार बनेगी क्योंकि महायुति को पूर्ण जीत मिली है।’ अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए शिंदे ने कहा कि वह अब ठीक महसूस कर रहे हैं और पिछले ढाई साल और विधानसभा चुनावों के दौरान लगातार काम करने के बाद आराम करने के लिए घर आए हैं।
Maharashtra : जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या शिवसेना ने होम मिनिस्ट्री की मांग की है तो शिंदे ने कहा कि इन सभी बातों पर चर्चा की जाएगी। चर्चा के जरिये हम सभी समस्याओं का हल निकालेंगे। कई मुद्दों का समाधान किया जाएगा।
Related Posts
More News:
- 1. UP Crime : ‘हैप्पी होली’ कहना पड़ा भारी, मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, भाई-बहन गिरफ्तार
- 2. Asian News और News Plus21 में मंच पर शुरु आज की नारी सम्मान सीजन- 3, डिप्टी सीएम अरुण साव और विधायक मोतीलाल साहू का आगमन, देखें लाइव
- 3. White House Area Shut Down: इजराइल-ईरान युद्ध के बीच बड़ी खबर, डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास वाइट हाउस के पास बैरिकेड तोड़कर घुसी वैन, इलाके में हड़कंप
- 4. Hardik Pandya bought a Ferrari 12Cilindri: टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पंड्या ने खरीदी फेरारी 12सिलिंड्री, गर्लफ्रेंड माहिका संग राइड पर निकले, जानिए इसकी कीमत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

