Create your Account
Earthquake: हरियाणा में देर रात भूकंप के झटके, डरकर घरों से बाहर भागे लोग, रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता
Earthquake: सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत जिले में शुक्रवार की देर रात भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे इलाके में हलचल मच गई। अधिकतर लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तभी अचानक धरती कांपने लगी और लोग डरकर घरों से बाहर भागे। भूकंप का समय रात करीब 1 बजकर 47 मिनट था, और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र सोनीपत जिले में ही था, जो राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से करीब 150 किलोमीटर दूर है।
Earthquake: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झटके महसूस होते ही कई घरों में लोग जाग गए और बाहर निकल आए। एक स्थानीय निवासी ने बताया, "शुरुआत में तो समझ नहीं आया कि क्या हो रहा है, लेकिन जैसे ही कंपन महसूस हुआ, हम परिवार समेत बाहर आ गए।" ग्रामीण और शहरी इलाकों में समान रूप से ये झटके महसूस किए गए, लेकिन इनकी तीव्रता कम होने के कारण किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं मिली। भूकंप से कोई जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है।
Related Posts
More News:
- 1. Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट के पास जोरदार धमाका, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी उड़ानें कैंसिल
- 2. Supreme Court: 'रेप पीड़िताओं के नाम उजागर ना करें', सुप्रीम कोर्ट का देश की सभी हाईकोर्ट को कड़े निर्देश
- 3. UP News : अस्पताल से हथकड़ी समेत फरार हुआ किशोर, संप्रेषण गृह में था बंद, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
- 4. Modi Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले, 'BHAVYA' योजना को हरी झंडी, 33,660 करोड़ से 100 प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल पार्क, 15 लाख रोजगार का लक्ष्य
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

