Create your Account
दिल्ली में 9 साल की बच्ची से रेप, कॉलोनी के एक घर में सूटकेस में बेहोश मिली, अस्पताल ले जाते समय मौत
- Pradeep Sharma
- 08 Jun, 2025
Delhi Crime नई दिल्ली। दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात सूटकेस में गंभीर रूप से घायल बच्ची मिली। बच्ची अर्धनग्न हालत में थी। बच्ची के परिवार का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बच्ची की उम्र नौ
Delhi Crime नई दिल्ली। दिल्ली के नेहरू विहार इलाके में शनिवार रात सूटकेस में गंभीर रूप से घायल बच्ची मिली। बच्ची अर्धनग्न हालत में थी। बच्ची के परिवार का आरोप है कि रेप के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया गया। बच्ची की उम्र नौ साल बताई जा रही है।
पुलिस के बताया कि बच्ची के पिता उसे अस्पताल ले जा रहे थे। तब बच्ची बेहोश थी, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने कॉलोनी में ही रहने वाले नौशाद पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है।आरोपी नौशाद उसी फ्लैट में रहता है जहां सूटकेस में बच्ची मिली। वह बिरयानी बेचने का काम करता है। उसकी पत्नी मायके गई है, इस वजह से वह मकान में अकेला था।
पिता बोला- बच्ची को पास के मकान में जाते देखा था
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बच्ची के पिता ने बताया कि बेटी शनिवार शाम दादी के घर बर्फ देने गई थी। जब वह वापस नहीं आई, तो उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि बच्ची दादी के घर पहुंची ही नहीं थी। गली में खेल रहे बच्चों ने बताया कि उन्होंने बच्ची को पास के एक फ्लैट में जाते देखा था।
जब परिजन उस फ्लैट पर पहुंचे, तो वहां ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर एक सूटकेस मिला, जिसमें से खून रिस रहा था। सूटकेस खोलने पर बच्ची बेहोशी की हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
आरोपी की तलाश में यूपी के इलाकों में छापेमारी
पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर छापेमारी हुई है। आरोपी के भाई को हिरासत में लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने छह टीमें बनाई हैं। टीमें दिल्ली के अलावा यूपी के हापुड़, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में भी छापेमारी कर ही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP Crime : प्रेमिका को पाने की सनक में 7 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार
- 2. Mahakaal Darshan: उज्जैन के राजा बाबा महाकाल के घर बैठे करें दर्शन, देखें Live
- 3. MP News : किसान कल्याण वर्ष–2026: मध्यप्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने का बड़ा रोडमैप, खेत से बाजार तक बदलेगी तस्वीर
- 4. Salman Khan: 23 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे है राधे भईया, थिएटर्स में इस दिन री-रिलीज होगी 'तेरे नाम'
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

