Breaking News
:

Credit Card Rules : 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये दो बैंकों के क्रेडिट कार्ड के नियम, दिवाली शॉपिंग पर रखें विशेष ध्यान...

Credit Card Rules

अनावश्यक शुल्क और वित्तीय बोझ से बचने के लिए अपने खर्चों को सीमित रखने और नए नियमों के अनुसार ही कार्ड का उपयोग करने पर विचार करें।

Credit Card Rules : नई दिल्ली। देश के दो बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), 1 नवंबर से अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव कर रहे हैं। इन नए नियमों का सीधा असर बैंक के ग्राहकों पर पड़ेगा, जो त्योहारों के बाद क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं।



Credit Card Rules : ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव (लागू: 15 नवंबर 2024)
सरकारी लेन-देन पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं: अब ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से किए गए सरकारी ट्रांजैक्शन्स पर कोई रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे।
फ्यूल खर्च पर लिमिट: यदि फ्यूल खर्च 1 लाख रुपये प्रति माह से अधिक हो जाता है, तो सरचार्ज छूट नहीं मिलेगी।
DreamFolks कार्ड के स्पा एक्सेस बंद: ICICI के DreamFolks कार्ड पर अब स्पा एक्सेस की सुविधा बंद कर दी गई है।
रेंट, सरकारी और शिक्षा से संबंधित भुगतान: अब क्रेडिट कार्ड से किए गए रेंट पेमेंट, सरकारी भुगतान और शिक्षा से जुड़े ट्रांजैक्शन्स को अनुअल फी रिवर्सल के लिए शामिल नहीं किया जाएगा।
यूटिलिटी पेमेंट और फ्यूल ट्रांजैक्शन: यदि यूटिलिटी पेमेंट 50,000 रुपए से अधिक है या फ्यूल ट्रांजैक्शन 10,000 रुपये से अधिक है, तो 1 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क देना होगा।


Credit Card Rules : SBI के क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव (लागू: 1 नवंबर 2024)
फाइनेंस चार्ज बढ़ोतरी: सभी अन-सेक्योर्ड SBI क्रेडिट कार्ड्स पर फाइनेंस चार्ज अब प्रति माह 3.75 प्रतिशत होगा। यह बदलाव गैलेंट्री और डिफेंस कार्डों पर लागू नहीं होगा।
RuPay कार्ड के यूटिलिटी पेमेंट पर शुल्क: SBI RuPay कार्ड से किए गए यूटिलिटी पेमेंट्स पर यदि मासिक खर्च 50,000 रुपए से अधिक है, तो 1 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगेगा। यह नियम 1 दिसंबर 2024 से लागू होगा।


Credit Card Rules : ग्राहक क्या करें?
इन नए नियमों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने क्रेडिट कार्ड के उपयोग पर विशेष ध्यान दें। अनावश्यक शुल्क और वित्तीय बोझ से बचने के लिए अपने खर्चों को सीमित रखने और नए नियमों के अनुसार ही कार्ड का उपयोग करने पर विचार करें।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us