Breaking News
:

भेल के अफसर को ठेकेदार ने हनी ट्रैप में फंसाया, वीडियो बनाकर 25 लाख मांगे, आरोपी गिरफ्तार

Senior officer at Bharat Heavy Electricals Limited in Bhopal caught in a honey trap by a contractor; video footage used to extort ₹25 lakh.

भोपाल: भोपाल में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के सीनियर अफसर को ठेकेदार ने हनी ट्रैप में फंसा लिया। अफसर को दो महिलाओं से होटल में मिलवाया। इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। फिर सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने की धमकी देकर 25 लाख रुपए मांग की गई। पुलिस के मुताबिक दो बार में ढाई लाख रुपए लेने के बावजूद ठेकेदार ने पैसों की मांग बनाए रखी। अफसर ने परेशान होकर  गोविंदपुरा थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, पुलिस ने बताया कि पीड़ित अधिकारी गोविंदपुरा इलाके में रहते हैं।

साकेत नगर का रहने वाला ठेकेदार शशांक वर्मा भेल और पीडब्ल्यूडी में स्क्रैप के ठेके लेता है। इसी सिलसिले में दोनों का मिलना-जुलना होता था। एक पार्टी के दौरान ठेकेदार ने अफसर की मुलाकात दो महिलाओं से कराई, एक महिला से फोन नंबर भी एक्सचेंज करा दिए। भरोसा दिलाया कि महिला विश्वसनीय है। अफसर अगर महिला से संबंध बनाते हैं, तो वह गोपनीय रखेगी।अफसर को भरोसे में लेने के बाद 4 अगस्त को शशांक ने होटल में कमरे का इंतजाम किया। यहां अफसर के पास महिला को भेजा। कमरे में लगे खुफिया कैमरे से वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।इसके कुछ दिन बाद 14 अगस्त को शशांक ने दूसरी महिला को रशियन बताकर अफसर से मिलवाया। इस बार भी होटल में कमरे का इंतजाम किया। पहले की ही तरह कमरे में खुफिया कैमरों का सेटअप जमाया। यहां एक बार फिर महिला और फरियादी की अश्लील वीडियो बना ली।

शशांक ने 14 अगस्त को ही अफसर को वीडियो-फोटो दिखाकर 25 लाख रुपए मांगे। डिमांड मानने से मना करने पर धमकी दी कि वीडियोज सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। इसके बाद किस्तों में रकम देने की बात की। पहली किस्त के तौर पर एक लाख रुपए कैश लिए। फिर 50 हजार रुपए और ले लिए।30 अगस्त को शशांक ने अफसर से 5 लाख रुपए मांगे। कार से जबलपुर ले गया। यहां एक लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। फिर 10 दिन में बचे 22.50 लाख रुपए देने की शर्त पर छोड़ दिया। इसके बाद अफसर ने भोपाल आकर पुलिस से शिकायत की।इधर एसीपी दीपक नायक ने बताया की पीड़ित भेल अधिकारी की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। गिरोह की दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है। फिलहाल यह सबूत नहीं मिले हैं कि दोनों युवतियों में कोई विदेशी है या नही।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us