Create your Account
Coldrif Cough Syrup Case: तमिलनाडु में SIT की बड़ी कार्रवाई, कोल्ड्रिफ कफ सिरप बनाने वाली कंपनी का मालिक गिरफ्तार
Coldrif Cough Syrup Case: भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप से अब तक 19 बच्चों की मौत के मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने तमिलनाडु में बड़ी कार्रवाई की है। श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स कंपनी के मालिक रंगनाथन गोविंदन को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने रंगनाथन पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया था। रंगनाथन का घर चेन्नई में है, और फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
Coldrif Cough Syrup Case: छिंदवाड़ा के परासिया SDOP जितेंद्र जाट के नेतृत्व में 7 सदस्यीय टीम कांचीपुरम पहुंची। साइबर टीम और एक ड्रग इंस्पेक्टर भी साथ हैं। SIT के अन्य अधिकारी छिंदवाड़ा में अन्य पहलुओं की जांच कर रहे हैं। यह कार्रवाई छिंदवाड़ा के सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीन सोनी के क्लिनिक से जुड़ी है, जहां दवा के सेवन से बच्चों को बुखार, पेशाब की समस्या और किडनी फेलियर हुआ।
Coldrif Cough Syrup Case: श्रीसन फार्मास्यूटिकल्स पर कोल्ड्रिफ सिरप में घातक केमिकल डायएथिलीन ग्लाइकॉल मिलाने का आरोप है। जांच में सिरप के नमूने अमान्य पाए गए। कंपनी के अन्य उत्पादों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का ऐलान किया था।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : इंडियन वुमेंस टीम की फिजियो को कार भेंट, टाटा मोटर्स की ओर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौंपी चाबी
- 2. CG News : सरकारी राशन दुकान का ताला तोड़ 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर
- 3. Puducherry Assembly Elections: पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी, देखें किसी मिली कहां की सीट
- 4. Kuldeep Yadav’s Royal Reception: क्रिकेटर कुलदीप यादव का शाही रिसेप्शन आज : CM योगी समेत क्रिकेट जगत के सेलिब्रिटी होंगे शामिल, 800 मेहमान, 52 डिशेज और VIP मेहमानों की लंबी लिस्ट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

