CG News : खुशियां बदली मातम में, एनीकट में नहाने के दौरान रेलवे अधिकारी समेत दो डूबे
CG News : बिलासपुर। जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। बिल्हा के चूराघाट एनीकट में पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं जब नहाते समय रेलवे अधिकारी और उनका साला तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए।
जानकारी के अनुसार, बिल्हा रेलवे कॉलोनी निवासी संतोष राम, जो रेलवे विभाग में एसएससी अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं, अपनी पत्नी, बच्चों और साले अनुज कुमार के परिवार के साथ पिकनिक मनाने चूराघाट एनीकट पहुंचे थे। पिकनिक के दौरान दोनों जीजा-साला नहाने के लिए एनीकट में उतरे। तभी संतोष राम तेज बहाव में फंस गए।
उन्हें बचाने के लिए अनुज कुमार पानी में उतरे, लेकिन वो भी लहरों की गिरफ्त में आ गए और देखते ही देखते दोनों बह गए। परिवार की चीख-पुकार सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। बिल्हा पुलिस, एसडीआरएफ टीम और स्थानीय मछुआरे मिलकर दोनों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

