CG Crime : शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर पेट्रोल डालकर जलाया, आरोपी गिरफ्तार
- Rohit banchhor
- 10 Dec, 2025
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
CG Crime : दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र में एक भयावह घटना सामने आई है, जिसमें एक शादीशुदा युवक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जानकारी के अनुसार, आरोपी विजय बांधे 24 वर्ष और उर्मिला निषाद 30 वर्ष के बीच पिछले 2-3 साल से प्रेम संबंध था।
दोनों केटरिंग का काम साथ करते थे और इसी दौरान नजदीकियां बढ़ीं। 7 दिसंबर को आरोपी ने योजना के तहत उर्मिला को मोमोज खाने के बहाने नहर किनारे सुनसान जगह पर बुलाया। वहां विवाद बढ़ने पर विजय ने चापर से हमला कर उर्मिला की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने जलते शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।
जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और सबूतों के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में विजय ने स्वीकार किया कि उर्मिला लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

