Breaking News
:

CG Assembly Winter Session: शीतकालीन सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री कश्यप ने किया न‌ई विधानसभा का निरीक्षण

CG Assembly Winter Session

CG Assembly Winter Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने शुक्रवार को नवीन विधानसभा भवन का निरीक्षण कर शीतकालीन सत्र की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सदन संचालन से जुड़े सभी तकनीकी, सुरक्षा और प्रोटोकॉल संबंधी प्रबंधों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।


CG Assembly Winter Session: बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि सत्र की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और पहला दिन पूरी तरह विकास-विजन पर केंद्रित रहेगा। सत्र के पहले दिन न तो प्रश्नकाल होगा और न ही ध्यानाकर्षण की कार्यवाही।


CG Assembly Winter Session: डॉ. सिंह के अनुसार, शुरुआत ‘छत्तीसगढ़ विजन @2047’ के विस्तृत प्रेजेंटेशन और उस पर चर्चा से होगी, जिसमें राज्य के आगामी विकास एजेंडे और दीर्घकालिक लक्ष्यों को प्रस्तुत किया जाएगा। इस प्रस्तुतीकरण के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चर्चा का जवाब देंगे।


शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने लगाए कुल 628 सवाल


14 से 17 दिसंबर 2025 तक चलने वाले शीतकालीन सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 सवाल लगाए हैं। विधायक ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से सवाल लगा रहे हैं। इस सत्र में 333 तारांकित और 295 अतारांकित प्रश्न शामिल किए गए हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us