Create your Account
CG Accident : श्रद्धालुओ से भरी पिकअप डिवाइडर से टकराई, महिला की गई जान, कई घायल...
- Rohit banchhor
- 13 Aug, 2024
CG Accident : बलौदाबाजार। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा में बीती रात श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।
CG Accident : बलौदाबाजार। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा में बीती रात श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं कई लोग घायल हो गए है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
CG Accident : बता दें कि ग्राम करहुल के लोग सोमवार को जतमई घटारानी के दर्शन करने गए हुए थे। घूमने के बाद पिकअप में 20 से अधिक लोग सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान घर पहुंचने के पहले ही ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर रात करीब 12 बजे के आसपास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
CG Accident : हादसे में कामिनी साहू 50 वर्ष करहुल गांव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चे सहित 11 लोग घायल हैं। जिसे स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमगा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में 6 वर्ष की एक बच्ची, 4 महिलाएं, और 6 पुरुष शामिल हैं। सभी ग्राम करहुल के निवासी हैं। सिमगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : योगपीठ हरिद्वार में सीएम डॉ. मोहन यादव ने बाबा रामदेव के साथ किया योग अभ्यास, शीर्षासन करते दिखे
- 2. Raipur City News : केंद्रीय बजट 2026-27, CAIT छत्तीसगढ़ ने व्यापारी और MSME अनुकूल पहल का किया स्वागत
- 3. CG Crime : 400 सीसीटीवी की निगरानी से हुआ खुलासा, वॉकी-टॉकी से चोरी करने वाला चार अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार
- 4. MP Accident : ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

