Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Bilaspur Rail Accident Update: अब तक 11 लोगों की मौत, घायलों की संख्या भी बढ़ी, यहां देखें घायलों और मृतकों की सूची
Bilaspur Rail Accident Update: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे लोकल MEMU ट्रेन ने स्टेशन के पास खड़ी मालगाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी। इस दिल दहला देने वाली घटना में अब तक 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है और रेलवे के बड़े अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं।
Bilaspur Rail Accident Update: कैसे हुआ हादसा
बिलासपुर स्टेशन के ठीक पास एक MEMU लोकल ट्रेन अपनी रफ्तार से दौड़ रही थी। अचानक, उसकी आखिरी बोगी और पहली बोगी ने खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। धड़ाम की आवाज के साथ सब कुछ बिखर गया। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने बताया कि ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोच के परखच्चे उड़ गए। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, ये हादसा दोपहर के व्यस्त समय में हुआ, जब ट्रेनें अपनी मंजिल की ओर बढ़ रही थीं।
Bilaspur Rail Accident Update: मरने वालों की संख्या, घायलों की लिस्ट
-मथुरा भास्कर, महिला 55
-चौड़ा भास्कर, पुरुष 50
-शत्रुघ्न, पुरुष 50
-गीता देबनाथ, महिला 30
-मेहनिश खान, महिला 19
-संजू विश्वकर्मा, पुरुष 35
-सोनी यादव, महिला 25
-संतोष हंसराज, पुरुष 60
-रश्मि राज, महिला 34
-रिषि यादव, पुरुष 2
-तुलाराम अग्रवाल, पुरुष 60
-आराधना निषाद, महिला 16
-मोहन शर्मा, पुरुष 29
-अंजुला सिंह, महिला 49
-शांता देवी गौतम, महिला 64
-प्रीतम कुमार, पुरुष 18
-शैलेश चंद्रा, पुरुष 49
-अशोक दीक्षित, पुरुष 54
-नीरज देवांगन, पुरुष 53
-राजेंद्र मारुति बिसारे, पुरुष 60
Bilaspur Rail Accident Update: सीएम के किया मुआवजे का ऐलान
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस दुखद हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने कहा, ये बहुत दर्दनाक खबर है। मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी, घायलों का मुफ्त इलाज होगा और उन्हें 50 हजार रुपए मिलेंगे। रेलवे ने भी 10 लाख तक की मदद का वादा किया है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : सर्राफा व्यापारियों पर फायरिंग कर लूट का सनसनीखेज मामला सुलझा, 5 महीने बाद पकड़े गए 4 शातिर लुटेरे, जेवर-हथियार बरामद
- 2. CG News : प्रदेश के इस जिले में 15 जनवरी तक बदली स्कूलों की टाइमिंग, कलेक्टर का आदेश जारी
- 3. Naxalite Surrender : 40 साल बाद हथियार छोड़े, 33 लाख के इनामी नक्सल दंपति ने किया सरेंडर
- 4. Mgnrega To PBGRY: केंद्र सरकार ने बदला मनरेगा का नाम, कैबिनेट की बैठक में लगी मुहर, श्रमिकों को होगा अधिक फायदा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

