Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
Baba Bageshwar : बाबा बागेश्वर की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा दिल्ली से वृंदावन तक, 10 दिन, 15 किमी रोज, 7 संकल्प
Baba Bageshwar : नई दिल्ली। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शुक्रवार को दिल्ली से दूसरी बार सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की शुरुआत की। यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से होकर वृंदावन पहुंचेगी। इसका उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद का उन्मूलन और समाज में एकता लाना है। पदयात्रा में देशभर से हजारों साधु-संत और VIP शामिल होंगे।
Baba Bageshwar : बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि यह पदयात्रा किसी विरोध या राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि केवल हिंदुओं में एकता और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। उन्होंने साफ कहा, “यह यात्रा मुसलमानों के खिलाफ नहीं, हिंदुओं के समर्थन में है। हमारा लक्ष्य देश में राष्ट्रवाद बढ़ाना और जातिवाद को खत्म करना है।” उन्होंने कहा कि यह एक वैचारिक और सांस्कृतिक क्रांति की यात्रा है, जिसमें केवल हिंदुओं की एकता पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
Baba Bageshwar : यात्रा का पहला पड़ाव दिल्ली के छतरपुर के कात्यायनी माता मंदिर से जीरखोद मंदिर तक है। इसके बाद यह क्रमशः फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, होडल, कोट-1 बॉर्डर, वेकमेट इंडिया कंपनी और अंततः 16 नवंबर को वृंदावन के श्री बांके बिहारी मंदिर तक पहुंचेगी। यात्रा में प्रतिदिन लगभग 15 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी।
Baba Bageshwar : पदयात्रा में कई प्रसिद्ध साधु-संत शामिल होंगे, जिनमें जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, जया किशोरी, इंद्रेश उपाध्याय, योगेश्वर बालक दास महाराज, महंत राजू दास और चिन्मयानंद बापू शामिल हैं। साथ ही, बॉलीवुड और मनोरंजन जगत से संजय दत्त, द ग्रेट खली, अक्षरा सिंह, मनोज तिवारी, राजपाल यादव और सुनील ग्रोवर भी इस यात्रा में भाग लेंगे।
Baba Bageshwar : बाबा बागेश्वर ने इस पदयात्रा के सात प्रमुख संकल्प बताए हैं:
1. समाज में समरसता और एकता स्थापित करना।
2. भारत को गौरवशाली हिंदू राष्ट्र बनाना।
3. मां यमुना को स्वच्छ और सुंदर बनाना।
4. ब्रजधाम क्षेत्र को मांसाहार और मदिरा से मुक्त करना।
5. गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान देना और गौ अभयारण्य की स्थापना।
6. प्राचीन वृंदावन के मंदिर और राज सुरक्षित रखना।
7. श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण।
Baba Bageshwar : यात्रा के मार्ग पर प्रशासनिक और सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। सड़क किनारे सुरक्षा बल तैनात हैं और यातायात प्रबंधन तथा मेडिकल सुविधा की विशेष व्यवस्था की गई है। स्थानीय भक्त और खेलप्रेमी जगह-जगह फूलों और जयघोष के साथ पदयात्रियों का स्वागत कर रहे हैं।
Baba Bageshwar : बाबा बागेश्वर ने कहा, “यह पदयात्रा 150 करोड़ हिंदुओं की एकता के लिए है। जातिवाद और क्षेत्रवाद से उत्पन्न विभाजन को समाप्त कर हिंदुओं को एकजुट करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। यह सिर्फ हिंदुओं के लिए एक संदेश है कि वे एक रहें और अपने धर्म व संस्कृति को सुरक्षित रखें।”
Related Posts
More News:
- 1. UP News : सीएम योगी ने रेलवे स्टेशन व झूलेलाल रैन बसेरे का किया औचक निरीक्षण, जरूरतमंदों को कंबल व भोजन किए वितरण
- 2. Messi Visit Kolkata: कोलकाता में मेसी के कार्यक्रम के दौरान बवाल, आयोजक सताद्रु दत्ता 14 दिन की पुलिस हिरासत में
- 3. CG News: छत्तीसगढ़ का पहला रामसर साइट बना कोपरा जलाशय, इको-टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा, युवाओं के लिए खुलेगा रोजगार का नया द्वार
- 4. Raipur City News : वासु कोचिंग के संचालक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

