Attack on Lashkar terrorist Aamir Hamza: हाफिज़ सईद के करीबी लश्कर का सह-संस्थापक और आतंकी आमिर हमज़ा पर हमला, हालत नाज़ुक, ISI की निगरानी में चल रहा है इलाज
- Pradeep Sharma
- 21 May, 2025
Attack on Lashkar terrorist Aamir Hamza: इस्लामाबाद। Lashkar-e-Taiba Co-Founder Injured: पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी और सह-संस्थापक आमिर हमज़ा पर लाहौर में उसके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया,
Attack on Lashkar terrorist Aamir Hamza: इस्लामाबाद। पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा का खूंखार आतंकी और सह-संस्थापक आमिर हमज़ा पर लाहौर में उसके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। हमज़ा को नाज़ुक स्थिति में लाहौर में सेना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Attack on Lashkar terrorist Aamir Hamza: जानकारी के अनुसार लाहौर में सेना के अस्पताल में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) की निगरानी में हमज़ा का इलाज चल रहा है। अज्ञात हमलावरों के खतरे को देखते हुए आईएसआई ने हमज़ा को पूरी सुरक्षा मुहैया कराई है, जिससे उस पर अस्पताल में हमला न किया जा सके।
Attack on Lashkar terrorist Aamir Hamza: हाफिज़ सईद का करीबी है हमज़ा हमज़ा, भारत के मोस्ट वॉन्टेड दुश्मन और लश्कर-ए-तैयबा के सरगना हाफिज़ सईद (Hafiz Saeed) का करीबी है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गुजरांवाला से है और इसे अमेरिका ने 2012 में अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किया था।

