Create your Account
Accident: जालंधर में बड़ा सड़क हादसा, पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की मौत
Accident: जालंधर: जालंधर के मॉडल टाउन इलाके में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रधान और पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे रिची केपी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रात करीब एक बजे माता रानी चौक के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार चालक ने तीन कारों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान रिची केपी अपनी फॉर्च्यूनर कार में मौजूद थे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पटेल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Accident: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, क्रेटा कार में चालक के साथ एक महिला और बच्चा भी मौजूद थे, जिन्हें भी चोटें आईं। हादसा उस समय हुआ जब रिची अपने दोस्त को मोबाइल लौटाने के लिए घर से निकले थे। रिची दो बहनों के इकलौते भाई थे, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गौरतलब है कि मोहिंदर सिंह केपी पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद और मंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में वे अकाली दल से जुड़े हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Related Posts
More News:
- 1. Punjab Kings launch New Jersey: आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, कप्तान श्रेयस अय्यर का दिखा नया अंदाज
- 2. CG Crime : अवैध संबंध के शक में ठेकेदार की हत्या, पुलिस ने 12 घंटे के भीतर दो नाबालिग समेत 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार
- 3. Raipur liquor sales break record on Holi: होली पर रायपुर वाले गटक गए 58 करोड़ रुपए की शराब, राजधानी में शराब की बिक्री के सारे रिकॉर्ड टूटे
- 4. Tamil Nadu Assembly Election 2026: तमिलनाडु में AIADMK ने जारी की 23 नामों की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

