Aadhar Seva Kendra: यहां 59 जिलों में खुलेंगे नए आधार सेवा केंद्र, इन जनपदों को मिलेगा फायदा
Aadhar Seva Kendra: लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आधार से जुड़े कार्यों को आसान बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) राज्य के 59 जिलों में नए आधार सेवा केंद्र (एएससी) खोलने जा रहा है। ये सभी केंद्र सीधे यूआईडीएआई द्वारा संचालित होंगे, जिससे आम जनता को अधिक सुविधाजनक और तेज़ सेवा मिल सकेगी। अगले तीन महीनों में सभी केंद्र शुरू हो जाएंगे। इसके बाद प्रदेश के 75 में से 71 जिलों में एएससी उपलब्ध होंगे।
Aadhar Seva Kendra: वर्तमान में यूपी के केवल 12 जिलों में आधार सेवा केंद्र मौजूद हैं जबकि अन्य जिलों में यह सुविधा बैंकों और डाकघरों में सीमित मशीनों के सहारे मिलती है। क्षमता कम होने के चलते आधार पंजीकरण और अपडेट कराने में लोगों को देरी का सामना करना पड़ता था। अब नए केंद्रों में 4 से 16 मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे काम की गति कई गुना बढ़ेगी।
Aadhar Seva Kendra: इन 59 जिलों अलीगढ़, अमेठी, आजमगढ़, बरेली, मथुरा, पीलीभीत, रायबरेली, सीतापुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र समेत कई स्थानों पर जल्द ही नए केंद्र संचालित होंगे। वहीं, चित्रकूट, बागपत, महोबा और ललितपुर को छोड़कर सभी जिलों में यह सुविधा होगी।
Aadhar Seva Kendra: यूआईडीएआई के उपमहानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह के अनुसार, समीक्षा में पाया गया कि आधार सेवाओं के लिए अतिरिक्त केंद्रों की आवश्यकता है। नए एएससी खुलने से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

