Breaking News
:

महिला की दर्दनाक मौत, इलेक्ट्रिक रॉड से हुआ हादसा, पढ़ें पूरी खबर...

MP News

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय सपना का पति काम पर गया हुआ था और उसकी बेटी स्कूल गई हुई थी।

MP News : भोपाल। ठंड के मौसम में गर्म पानी से नहाने की चाहत के दौरान भोपाल में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला ने पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड का इस्तेमाल किया था, लेकिन स्विच बंद करना भूलने के कारण करंट लगने से उसकी मौत हो गई। यह घटना हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है, जहां सपना नामक महिला की जान चली गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय सपना का पति काम पर गया हुआ था और उसकी बेटी स्कूल गई हुई थी।


MP News : सपना घर पर अकेली थी और उसने पानी गर्म करने के लिए इमर्शन रॉड लगाई थी। पानी जब गर्म हो गया, तो सपना स्विच बंद करना भूल गई और रॉड को हाथ लगाने से उसे करंट का तेज झटका लगा। इसके बाद रॉड हाथ से चिपक गई और सपना मौके पर गिर पड़ी। जब बेटी स्कूल से घर लौटी और मां ने दरवाजा नहीं खोला, तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों के कई बार आवाज़ देने पर भी जब सपना ने दरवाजा नहीं खोला, तो बेटी ने अपने पिता रितेश को इस बारे में बताया।


MP News : पति के घर आने के बाद जब उन्होंने बैक डोर से प्रवेश किया, तो देखा कि सपना फर्श पर झुलसी पड़ी थी और इमर्शन रॉड का स्विच चालू था। तत्काल सपना को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us