Breaking News
FIH Women's Hockey World Cup: भारत ने इटली को हराकर फाइनल में बनाई जगह, अब इंग्लैंड से खिताबी भिड़ंत
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Viral News : इंडोनेशिया में समुद्र से भगवान विष्णु की मूर्ति मिलने का दावा, जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
Viral News : नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि इंडोनेशिया के समुद्र से भगवान विष्णु की हजारों साल पुरानी मूर्ति मिली है। वीडियो में कुछ स्कूबा डाइवर्स पानी के अंदर शेषनाग पर लेटे भगवान विष्णु की विशाल प्रतिमा के आगे नमन करते नजर आते हैं। इसे देखकर लोग हैरान हैं और कई यूजर्स इसे सच मानकर शेयर कर रहे हैं।
फेसबुक और एक्स (Twitter) जैसे प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं ब्रिटेन, इंडोनेशिया और भारत के संयुक्त खोजी दल ने बाली के पास समुद्र की गहराई में शेषशय्या पर विराजमान भगवान विष्णु की मूर्ति खोज निकाली है। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह मूर्ति 5000 साल से भी ज्यादा पुरानी है।
Viral News : वीडियो की सच्चाई क्या है?
जांच के दौरान वीडियो के कुछ की-फ्रेम्स को रिवर्स इमेज सर्च किया गया। इस प्रक्रिया में हमें यह वीडियो 17 अप्रैल 2025 के एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर मिला। उस पोस्ट में वीडियो का क्रेडिट “@jayprints” नामक यूजर को दिया गया था।
आगे खोजने पर पता चला कि “@jayprints” तमिलनाडु के जय पीराबाकरन (Jay Pirabakaran) नाम के एक AI आर्टिस्ट का अकाउंट है। इस अकाउंट पर वीडियो 11 अप्रैल 2025 को अपलोड किया गया था। पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक की मदद से बनाया गया है।
जय पीराबाकरन ने बताया था कि उन्होंने यह वीडियो महाबलीपुरम के डूबे हुए मंदिरों की पौराणिक कहानियों से प्रेरित होकर तैयार किया है। उनके अकाउंट पर ऐसे कई और AI-जनरेटेड धार्मिक और ऐतिहासिक वीडियो भी देखे जा सकते हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Baba Mahakaal Not Affected By Lunar Eclipse: उज्जैन के राजा बाबा महाकालेश्वर पर नहीं होता ग्रहण का असर, खुले रहते हैं कपाट, जानें क्या है मान्यताएं
- 2. Massive fire at Holi colour factory in Haryana: हरियाणा में होली के रंग बनाने वाली फैक्टरी में लगी भीषण आग, पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत
- 3. T20 WC 2026 IND vs ENG Semifinal: भारत ने इंग्लैंड को दिया 254 रन का टारगेट, संजू ने खेली 89 रन की ताबड़तोड़ पारी, रशीद - जैक्स ने झटके 2-2 विकेट
- 4. ATS: हनीमून से लौटे नौसेना का जवान निकला पाक का जासूस, ATS ने आगरा से किया गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

