Breaking News
CG Crime: मकड़ी ढाबा में सराफा कारोबारी के बैग से 30 लाख पार, मनीष ट्रेवल्स की बस से आ रहे थे रायपुर
Ajit Pawar: बारामती कोर्ट से अजित पवार को बड़ी राहत, 2014 लोकसभा चुनाव मामले में जारी प्रक्रिया रद्द
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में बढ़ी SIR की समयसीमा, नया शेड्यूल जारी
Plane Crash: सागर की ढाना हवाई पट्टी पर ट्रेनी विमान क्रैश, घायल जवान को एयरलिफ्ट करते समय हुआ हादसा
Create your Account
UP News : डीएसपी पर विजिलेंस का शिकंजा, 100 करोड़ की अवैध संपत्ति के खुलासे से हड़कंप, बर्खास्तगी की उठी मांग
UP News : कानपुर। कानपुर में लंबे समय तक तैनात रहे पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ऋषिकांत शुक्ला पर 100 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति अर्जित करने का गंभीर आरोप सामने आया है। मामला उजागर होते ही प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल उन्हें निलंबित कर विजिलेंस जांच के आदेश जारी किए गए हैं, जबकि कुछ लोगों ने उनके बर्खास्तगी की मांग भी उठाई है।
UP News : एसआईटी की जांच में पाया गया कि ऋषिकांत शुक्ला ने 1998 से 2009 के बीच कानपुर में अपनी तैनाती के दौरान अपनी घोषित आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उन्होंने अवैध कमाई को छिपाने के लिए बेनामी संपत्तियों का जाल बिछाया और इन संपत्तियों को अपने परिवार, सहयोगियों और करीबियों के नाम पर दर्ज कराया। आर्यनगर में 11 दुकानें उनके सहयोगी देवेंद्र दुबे के नाम पर पाई गईं। इसके अलावा शुक्ला का आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अखिलेश दुबे से करीबी संबंध भी सामने आया, जो फर्जी मुकदमों और जमीन कब्जाने के मामलों में सक्रिय रहे हैं।
UP News : शिकायतकर्ता सौरभ भदौरिया के अनुसार, डीएसपी ने एसओजी में रहते हुए ठेकेदारी, बिल्डिंग निर्माण और जमीन कब्जाने के जरिए भारी भ्रष्टाचार किया। प्रारंभिक जांच में लगभग 100 करोड़ रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है, जबकि कुल संपत्ति 200 से 300 करोड़ रुपये तक होने का अनुमान है। इनके बेटे विशाल शुक्ला पर भी आरोप हैं कि उन्होंने अखिलेश दुबे के साथ मिलकर 33 कंपनियां बनाईं और काले धन को सफेद करने में मदद की।
UP News : एसआईटी ने अब तक 12 संपत्तियों का मूल्यांकन किया, जो लगभग 92 करोड़ रुपये का है, जबकि तीन अन्य संपत्तियों के दस्तावेज अभी नहीं मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए विजिलेंस जांच जारी है। फिलहाल ऋषिकांत शुक्ला मैनपुरी में डीएसपी पद पर तैनात थे, जिन्हें निलंबित कर दिया गया है। विजिलेंस जांच पूरी होने के बाद उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News: प्रिंसिपल से बदसलूकी करने वाला NSUI नेता आकाश कनौजिया गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
- 2. धत तेरी की Indigo... फ्लाइट छूटी तो अपनी ही रिसेप्शन में शामिल नहीं हो सके दूल्हा दुल्हन, फिर किया ये काम
- 3. CG Breaking : अमित बघेल की जमानत याचिका खारिज, 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए जेल
- 4. Horoscope: आज इन जातकों पर होगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से लेकर मीन तक का हाल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

