Create your Account
Switzerland Blast : स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मातम में बदला, क्रांस-मोंटाना रिसॉर्ट धमाके में 40 की मौत
Switzerland Blast : क्रांस-मोंटाना। स्विट्जरलैंड के प्रतिष्ठित और लग्जरी स्की रिसॉर्ट क्रांस-मोंटाना में नए साल की सुबह एक भयानक धमाके ने जश्न को मातम में बदल दिया। स्थानीय समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुए इस विस्फोट में अब तक करीब 40 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य घायल हैं। दक्षिण-पश्चिमी स्विट्जरलैंड के वालेस कैंटन पुलिस के प्रवक्ता गाएतान लाथियों ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच जारी है और इलाके को पूरी तरह घेराबंदी में लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Switzerland Blast : पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें धमाके के तुरंत बाद घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विस्फोट रिसॉर्ट में चल रहे नए साल के जश्न के दौरान हुआ। सोशल मीडिया और स्थानीय रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह हादसा एक संगीत कार्यक्रम और आतिशबाजी के दौरान हुई चूक के कारण हो सकता है, हालांकि पुलिस ने इसे अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
❗️🇨🇭 ALERTE INFO • Plusieurs morts après une explosion dans un bar à Crans-Montana, en Suisse. Des personnes ont également été gravement blessées. (médias locaux) pic.twitter.com/PbUtjXZ77e
Switzerland Blast : आरटीएस की रिपोर्ट के अनुसार, धमाका रिसॉर्ट के बार के तहखाने में हुआ, जहां उस समय करीब 100 लोग मौजूद थे। बार की कुल क्षमता लगभग 400 लोगों की थी। स्थानीय रेडियो स्टेशन रोनएफएम ने बताया कि आतिशबाजी के संचालन में हुई चूक इस त्रासदी की मुख्य वजह हो सकती है। मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
Switzerland Blast : क्रांस-मोंटाना स्विट्जरलैंड के सबसे प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। यह इलाके के शानदार स्की रिसॉर्ट्स, प्राकृतिक नजारों और हाई-एंड लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। समुद्र तल से लगभग 1,500 मीटर की ऊंचाई पर स्थित यह रिसॉर्ट ऐल्प्स पर्वत श्रृंखला के अद्भुत दृश्य प्रदान करता है और दुनिया भर के पर्यटकों को आकर्षित करता है।
Related Posts
More News:
- 1. Suvendu PA Murder : सुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप; TMC का बड़ा बयान, BJP ने लगाया गंभीर आरोप
- 2. Pawan Khera: पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, असम सीएम की पत्नी के मामले में मिली अग्रिम जमानत
- 3. Saturday Horoscope: शनिवार के दिन किन राशियों पर मेहरबान होने वाले हैं शनिदेव, जानें सभी 12 राशियों का हाल
- 4. PM Modi Speech Live: बंगाल की जीत के बाद बीजेपी मुख्यालय पहुंचे पीएम मोदी, कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारों से किया स्वागत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

