Create your Account
Raipur City News: राजधानी रायपुर में होटल, क्लब और रेस्टोरेंट अब रात 12 बजे ही हो जाएंगे बंद, प्रशासन ने संचालकों को नोटिस जारी कर दिए निर्देश
Raipur City News: रायपुर। शहर के तेलीबांधा इलाके में स्थित होटल, बार, क्लब, पब और रेस्टोरेंट अब रात 12 बजे के बाद पूरी तरह बंद रहेंगे। प्रशासन ने शनिवार को सभी संचालकों को नोटिस जारी कर यह स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय के बाद कोई पार्टी, आयोजन या डीजे का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, जिसमें एफआईआर दर्ज करने तक की संभावना शामिल है। सिविल लाइन के सीएसपी रमाकांत साहू ने बताया कि यह कदम शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।
Raipur City News: पिछले कुछ समय से देर रात तक चलने वाली पार्टियों और शराब परोसने की शिकायतें बढ़ रही थीं, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही थी। अब रात 12:30 बजे तक सभी प्रतिष्ठान बंद कराने के सख्त आदेश हैं। इस समय के बाद केवल फूड पार्सल सेवा की अनुमति होगी, जबकि शराब परोसना या कोई साउंड सिस्टम चलाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
Raipur City News: नए नियमों के तहत, किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले थाने में सूचना देना अनिवार्य होगा। सूचना में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी, डीजे विवरण और अन्य व्यवस्थाएं शामिल करनी होंगी। संचालकों को निजी सुरक्षा कर्मी तैनात करने, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखने और पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इनका पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी।
Related Posts
More News:
- 1. LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
- 2. CG Weather : तपती गर्मी के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में गरज-चमक और हल्की बारिश के संकेत
- 3. Opium Cultivation in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अवैध अफीम की खेती पर सख्ती, सीएम विष्णुदेव साय ने 15 दिन में कलेक्टरों से मांगी रिपोर्ट
- 4. CG News: पेपर लीक कराया तो जेल,1 करोड़ तक जुर्माना,पीएससी-व्यापमं भर्ती परीक्षा में नकल रोकने विधानसभा सत्र में अधिनियम पेश करने की तैयारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

