35 लाख की जेसीबी चुरा कर बेचने जा रहे ऑपरेटर को पुलिस ने दबोचा
भोपाल: भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने 35 लाख रुपये क़ीमती JCB मशीन चोर को गिरफ्तार कर JCB की बरामद करने की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जेसीबी ऑपरेटर मांगीलाल तंवर ने ही 3 महीने पहले उसे चुराने की योजना बनाई थी। वह मशीन को राजस्थान मे बैचने की फिराक में था पुलिस ने बार्डर पार करने से पहले ही आरोपी को JCB मशीन सहित दबोच लिया।
शिकायतकर्ता रईश खांन के मुताबिक 5 दिन पहले उनकी जेसीबी न्यू जैल रोड के पीछे खड़ी थी। अगले दिन ड्राईवर आसिफ जा कर देखा तो पता चला कि जेसीबी को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। पुलिस ने घटनास्थल से लगातार सडको व दुकानो मे लगे सी.सी.टी.वी. फुटेज के आधार पर कैमरे देखते हुए आगे बढते हुए भोपाल राजगढ हाईवे रोड पर आम लोगो से सूचना एकत्रित करते हुए सोनकच्छ टोल नाके के पास पहुंचे तो पता चला की दो दिन पहले सुबह एक जे.सी.वी मशीन को लेकर आया था जिसे पास ही स्थित पहाडी के पीछे खडा कर गया है।
सूचना का निरीक्षण किया तो सोनकच्छ टोल प्लाजा के थोडी दुर स्थित पहाडी के पास चोरी गया वाहन नम्बर MP04 DB 2552 खडा दिखा वाहन के पास जाकर देखा तो एक लडका वाहन के अंदर बैठा हुआ पुलिस को अपने पास आता देखकर भागने लगा जिसे धेराबंदी कर पकडा और नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मांगीलाल तंवर बताया,पुलिस ने चोरी के वाहन के बारे मे ठीक से कोई उत्तर नही देने पर कठोरता से पुछताछ कि तो मांगीलाल ने बताया की मे JCB मशीन का आपरेटर हूं। और मैने ही उसे चोरी किया था जिसे मे कोटा राजस्थान ले जाकर बेच देता पर रास्ते मे रोड पर पुलिस व टोल प्लाजा से बचने के लिए मै सोनकच्छ की पहाडी के पीछे गाडी लेकर छुप गया था अंधेरा होते ही मे यहां से गांव के कच्चे रास्ते से होता हुआ आगे चला जाता करीब तीन महीने पहले इसी JCB मशीन को मे ही आपरेट करता था। आरोपी को गिरफ्तार कर अन्य चोरी के प्रकरणो मे पुछताछ की जा रही है।

