Create your Account
MP News : ड्रग नेटवर्क पर पुलिस का तगड़ा प्रहार, जंगल से 5 करोड़ का एमडी केमिकल जब्त, फैक्ट्री कनेक्शन साफ
MP News : राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में ड्रग माफिया पर पुलिस की कार्रवाई लगातार भारी पड़ती दिख रही है। माचलपुर थाना क्षेत्र में चार दिन के भीतर दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। घोघटपुर गांव में एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री के भंडाफोड़ के बाद अब आदमपुरा के जंगल से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बनाने का केमिकल बरामद किया गया है।
शनिवार देर रात मिली गुप्त सूचना पर माचलपुर थाना पुलिस ने जंगल में छापा मारा, जहां चार पहिया वाहन से लाकर छिपाए गए 5 नीले ड्रम बरामद किए गए। जांच में ड्रमों के अंदर एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स निर्माण में उपयोग होने वाला क्रिस्टलनुमा केमिकल पाउडर मिला। कुल वजन 266.9 किलोग्राम निकला, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 5 करोड़ रुपये आंकी गई है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि तस्करों ने पुलिस कार्रवाई के डर से सबूत मिटाने के इरादे से यह केमिकल जंगल में फेंका था। यह बरामदगी सीधे तौर पर घोघटपुर फैक्ट्री केस से जुड़ी मानी जा रही है, जहां दो दिन पहले राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर करीब 4 करोड़ रुपये का केमिकल, ड्रग्स बनाने के उपकरण और एक लग्जरी फॉर्च्यूनर जब्त की थी। उस मामले का मुख्य आरोपी अब भी फरार है।
पुलिस को आशंका है कि यह पूरा मामला एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़ा है, जो राजस्थान–मध्यप्रदेश सीमा पर सक्रिय है। माचलपुर थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में दबिश तेज कर दी गई है।
Related Posts
More News:
- 1. KC Tyagi: जेडीयू से अलग हुए केसी त्यागी, दो दशक पुराना साथ खत्म, नीतीश कुमार पर भी कही ये बात
- 2. Dhoni Post For Gambhir - Team India: कोच साहब… गौतम गंभीर के लिए MS धोनी की खास पोस्ट, गंभीर ने भी दिया मजेदार रिप्लाई बोले- आपको देख कर...
- 3. Kuldeep-Vanshika: पत्नी वंशिका संग बांके बिहारी मंदिर पहुंचे कुलदीप यादव, विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
- 4. Raipur City News : छत्तीसगढ़ में LPG, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: सरकार का दावा, जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

