Breaking News
:

MP News : एमपी राज्यसभा से निर्विरोध निर्वाचित हुए कुरियन,विधानसभा पहुंच कर लिया सर्टिफिकेट, बीजेपी ने दी बधाई

MP News

MP News : भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा जाने के बाद खाली हुई एक राज्यसभा सीट के लिए मध्य प्रदेश विधानसभा

MP News : भोपाल। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा जाने के बाद खाली हुई एक राज्यसभा सीट के लिए  मध्य प्रदेश विधानसभा ने जॉज कुरियन निर्विरोध निर्वाचित कर दिया है। जॉज कुरियन ने आज विधानसभा पहुंचकर निर्वाचन पदाधिकारी से राज्यसभा सांसद का प्रमाण-पत्र प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जॉर्ज कुरियन मध्यप्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


MP News : प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मध्यप्रदेश की जनता, भारतीय जनता पार्टी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद व केंद्रीय मंत्री  जॉर्ज कुरियन ने कहा कि केरल की प्राकृतिक आपदा में आर्थिक मदद के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हॅॅू। 
 


MP News : कुरियन के निर्वाचन से प्रगाढ़ होंगे मध्यप्रदेश और केरल के रिश्तेः डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मीडिया से चर्चा के दौरान कुरियन को राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए कहा कि उनका प्रदेश से राज्यसभा सदस्य चुना जाना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। पीएम नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कुरियन को मध्यप्रदेश से राज्यसभा में भेजने का जो निर्णय लिया है, उससे मध्यप्रदेश एवं केरल के संबंध और प्रगाढ़ होंगे। आदि शंकराचार्य जी ने केरल से आकर मध्यप्रदेश में मां नर्मदा के किनारे साधना की और सनातन धर्म अलख दुनिया में जगाई थी।


MP News : कुरियन के लंबे राजनीतिक जीवन और अनुभव का लाभ मध्यप्रदेश को भी मिलेगा। केरल में हुई प्राकृतिक आपदा में मध्यप्रदेश सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है और सरकार ने 20 करोड रूपये की आर्थिक मदद दी है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जॉर्ज कुरियन आज मध्यप्रदेश से राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। वे केरल प्रदेश के रहने वाले है। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी की ओर से मैं उनका स्वागत करता हूं एवं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।  कुरियन के माध्यम से मध्यप्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us