Breaking News
:

MP News : नर्मदा बचाओ आंदोलन के 40 साल, अब भी न्याय के लिए भटकने को मजबूर लोग

MP News

MP News : भोपाल। नर्मदा बचाओ आंदोलन अब 40वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, लेकिन अब भी सरदार सरोबर बांध के सभी डूब प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो सका है।

MP News : भोपाल। नर्मदा बचाओ आंदोलन अब 40वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, लेकिन अब भी सरदार सरोबर बांध के सभी डूब प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हो सका है। कागजों में पुनर्वास पूरा बताने का खेल चल रहा है। नर्मदा बचाओ आंदोलन की मुखिया मेधा पाटकर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह आरोप लगाए। चेतावनी दी कि यदि सभी डूब प्रभावितों को मुआवजा दिए बिना बांध पूरा भरने का प्रयस किया गया तो जल सत्याग्रह किया जाएगा।


MP News : मेधा ने कहा कि जबलपुर से बड़वानी तक के शहरों की गंदगी, पीथमपुर जैसे औद्योगिक क्षेत्र का जहरीला कचरा, अवशिष्ट पदार्थ नर्मदा जल को दूषित कर रहे हैं। 2022, 23 एवं 24 की वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट के अनुसार यहां का पानी पीने लायक नहीं हैं। नदियों को निर्मल रखने के बदले इसी में क्रूज चलाने की योजना है। यह 2022 के एनजीटी भोपाल, मार्च 2024 के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यदि क्रूज चलाया जाता है तो यहां का पानी और दूषित होगा।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us