Create your Account
MP Accident : ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार महिला समेत 3 लोगों की मौत
- Rohit banchhor
- 11 Dec, 2025
सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची, जाम हटवाया और शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
MP Accident : रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में तेज रफ्तार एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सोहागी थाना क्षेत्र के कुठिला के पास कोनिया कला में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जो लखवार और भुनगांव गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि ट्रैक्टर के टकराते ही तीनों सड़क पर गिर पड़े और कुछ ही पलों में तड़पते हुए दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची, जाम हटवाया और शवों को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया शुरू की।
Related Posts
More News:
- 1. CG Census 2026 : छत्तीसगढ़ में जनगणना की तैयारी तेज, 1 मई से घर-घर पहुंचेगा सर्वे दल, शुरू हुई मकानों की नंबरिंग
- 2. Bank Holidays in April 2026: अप्रैल में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम निपटाना है तो देखें छुट्टियों की लिस्ट
- 3. UP Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत, सड़क पर अन्य वाहनों ने भी रौंदे
- 4. CG News : फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, 2286 युवतियों की फोटो से लाखों की ठगी, युवक-युवती गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

