Breaking News
:

Lowest Score in Cricket History: क्रिकेट का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड, पूरी टीम 2 रन पर ऑलआउट, 10 में से 9 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता

Lowest Score in Cricket History

Lowest Score in Cricket History: नई दिल्ली। क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है, और इंग्लैंड के एक क्लब मैच ने इस कहावत को पूरी तरह सच साबित कर दिया। मिडिलसेक्स काउंटी क्रिकेट लीग में रिचमंड क्रिकेट क्लब की चौथी टीम (Richmond CC 4th XI) और नॉर्थ लंदन क्रिकेट क्लब की तीसरी टीम (North London CC 3rd XI) के बीच खेले गए मुकाबले ने क्रिकेट जगत को स्तब्ध कर दिया। रिचमंड की पूरी टीम महज 2 रन पर ऑलआउट हो गई, जो एक अजीब और हैरान करने वाला रिकॉर्ड है।




मैच में नॉर्थ लंदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 6 विकेट खोकर 426 रन का विशाल स्कोर बनाया। डैन सिमंस ने 140 रन, जैक लेविथ ने 43 रन और नेविल अब्राहम ने 42 रन की शानदार पारियां खेलीं। रिचमंड के गेंदबाजों ने 63 वाइड गेंदें फेंकीं, जिससे 92 अतिरिक्त रन बने। जवाब में रिचमंड को 427 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन उनकी बल्लेबाजी पूरी तरह ढह गई। पूरी टीम 5.4 ओवर में सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इनमें 1 रन वाइड से आया, यानी बल्ले से केवल 1 रन बना।




रिचमंड के 9 बल्लेबाज शून्य पर आउट हुए, जबकि नॉर्थ लंदन के गेंदबाज मैट रॉसन ने बिना रन दिए 5 विकेट लिए। नॉर्थ लंदन ने यह मैच 424 रन के विशाल अंतर से जीता।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us