Create your Account
Lioness and Cobra Fight: वडोदरा के सयाजीबाग चिड़ियाघर में शेरनी समृद्धि की मौत, कोबरा से संघर्ष के बाद मौत से हारी जिंदगी की जंग
Lioness and Cobra Fight: वडोदरा: वडोदरा के सयाजीबाग चिड़ियाघर में शुक्रवार को छह साल की शेरनी समृद्धि की मौत हो गई। बीते सोमवार को उसके बाड़े में घुस आए एक कोबरा से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। इस संघर्ष के दौरान कोबरा ने समृद्धि के चेहरे और मुंह के आसपास काट लिया, जिसके बाद उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। पांच दिन तक चली जिंदगी और मौत की लड़ाई के बाद आखिरकार समृद्धि ने दम तोड़ दिया।
Lioness and Cobra Fight: चिड़ियाघर के चिकित्सकों ने तत्काल इलाज शुरू किया। लगातार चार दिनों तक उपचार चला और शेरनी को कुल 12 एंटी-वेनम डोज दिए गए। शुरुआती दिनों में समृद्धि की हालत में सुधार भी दिखा, लेकिन जहर शरीर में फैल चुका था। टिश्यू डैमेज और हेमोलाइसिस के चलते शुक्रवार को उसकी तबीयत अचानक गंभीर हो गई। दोपहर में तेज दौरा पड़ा और शाम तक उसकी मौत हो गई।
Lioness and Cobra Fight: समृद्धि सयाजीबाग चिड़ियाघर की आखिरी शेरनी थी। उसके साथी शेर सम्राट की 2022 में और बुजुर्ग शेर कुंवर की पहले ही मौत हो चुकी थी। समृद्धि चिड़ियाघर की पहचान बन चुकी थी और उसे देखने दूर-दूर से लोग आते थे। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, कोबरा को भी इस संघर्ष में चोट आई थी और उसे बाद में वन विभाग को सौंप दिया गया।
Lioness and Cobra Fight: प्रशासन ने समृद्धि की मौत को बड़ा नुकसान बताया है। बताया गया कि उसे प्रजनन कार्यक्रम के तहत अन्य चिड़ियाघर भेजने की योजना थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना हो गई। अब चिड़ियाघर नए शेर लाने की तैयारी करेगा, मगर समृद्धि की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : रेलवे निर्माण प्रोजेक्ट में घोटाला, कर्मचारी ने कबाड़ी से मिलकर 2 करोड़ का लोहा बेच डाला, दोनों गिरफ्तार
- 2. Budget 2026: वाराणसी को बड़ी सौगात, 2 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की सौगात, शिप रिपेयर स्टेशन भी खुलेगा
- 3. Gold and Silver Price: सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल: 10 ग्राम सोना 1.60 लाख के पार, चांदी ने भी पकड़ी रफ़्तार
- 4. Rinku Singh Facebook Hack: क्रिकेटर रिंकू सिंह की फेसबुक ID हैक, हैकर्स ने ई-मेल भी बदला, हड़प ली मोनेटाइजेशन की पूरी कमाई
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

