INDW vs AUSW T20WC: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज, सेमीफाइनल के लिए दावेदारी मजबूत करना चाहेगी भारतीय टीम, जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन सहित पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
INDW vs AUSW T20WC: खेल डेस्क: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला होने वाला है। यह मुकाबला शारजाह के मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। जब कि इससे आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगी। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत के इरादे से उतरेंगी, क्योंकि यह ग्रुप ए का चौथा और आखिरी लीग चरण का मैच है। भारत की कप्तानी हरमनप्रीत कौर कर रही हैं, जबकि डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया लगातार तीन मैच जीतकर तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है।
INDW vs AUSW T20WC: भारत की नजरें सेमीफाइनल पर
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं और चार अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए भारत को यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। भारतीय टीम पिछले कुछ मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है और आज वे एक और मजबूत प्रदर्शन के साथ सेमीफाइनल की दावेदारी को और मजबूत करने की कोशिश करेगी। दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले ही तीन मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है।
INDW vs AUSW T20WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 मुकाबलों में भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच का इतिहास काफी रोमांचक रहा है। दोनों टीमों ने कुल 34 मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने 25 मैच जीते हैं और भारत ने 8 में जीत दर्ज की है। एक मैच बेनतीजा रहा। वर्ल्ड कप में अब तक हुए 6 मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने 4 मैचों में जीत हासिल की, जबकि भारत 2 बार विजयी रहा।
INDW vs AUSW T20WC: शारजाह की पिच और मौसम का हाल
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। खासकर दूसरी पारी में विकेट धीमा हो सकता है, जिससे स्पिन गेंदबाजों को फायदा हो सकता है। हाल ही में यहां खेले गए महिला टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमों के बीच 233 रन बनाए गए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिच पर रनों की भी भरमार हो सकती है, लेकिन पेस और स्पिन दोनों ही गेंदबाजों को सहायता मिल सकती है।
मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार, आज शारजाह में शाम के वक्त मौसम साफ और गर्म रहने की संभावना है। तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और ह्यूमिडिटी का स्तर लगभग 61% होने की उम्मीद है। ऐसे में खिलाड़ी गर्मी का सामना करते हुए अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करेंगे।
INDW vs AUSW T20WC: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन
भारत की संभावित टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सजीवन सजना, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका ठाकुर सिंह।
ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम:
एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, एलिसे पेरी, एशले गार्डनर, फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वेयरहैम, ताहलिया मैकग्राथ, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन शुट्ट, टायला व्लामिन्क।

