Create your Account
Indian astronaut Shubhanshu Shukla: ISS से लौटने के बाद कैसी है भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की तबियत!, ISRO ने दिया अपडेट
Indian astronaut Shubhanshu Shukla: नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गुरुवार को बताया कि अंतरिक्ष से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच में उनकी तबीयत सामान्य पाई गई है। शुभांशु 15 जून को अमेरिकी निजी मिशन एक्सिओम-4 के तहत 20 दिन की अंतरिक्ष यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर लौटे थे। वह 'ड्रैगन ग्रेस' स्पेसक्राफ्ट में सवार थे, जो कैलिफोर्निया के समुद्र में सुरक्षित उतरा। उनके साथ पेगी व्हिटसन, स्लावोश उजनांस्की-विस्निवस्की और टिबोर कापू भी थे।

लैंडिंग के तुरंत बाद जहाज पर उनकी स्वास्थ्य जांच की गई, फिर हेलिकॉप्टर से एक्सिओम स्पेस कंपनी ले जाया गया। वहां गहन जांच के बाद शुभांशु को ह्यूस्टन, अमेरिका ले जाया गया, जहां वे एक सप्ताह के स्वास्थ्य पुनर्वास कार्यक्रम में शामिल हुए। इसरो और एक्सिओम के डॉक्टरों की देखरेख में हृदय, मांसपेशियों, हड्डियों और मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।
शुभांशु ने 18 दिन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर बिताए, जहां उन्होंने इसरो और नासा के माइक्रोग्रैविटी प्रयोग किए। मिशन के दौरान उन्होंने 320 बार पृथ्वी की परिक्रमा की और 1.35 करोड़ किलोमीटर की दूरी तय की। इसरो के अनुसार, शुभांशु की स्थिति बेहतर हो रही है और वे जल्द सामान्य जीवन में लौटेंगे।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : डायल-112 पर कॉल करने के बाद कुएं में कूदा स्कूल सफाईकर्मी, मौत से फैली सनसनी
- 2. Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
- 3. IND vs ENG 1st T20 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का लिया फैसला, रवि बिश्नोई-वरुण चक्रवर्ती की वापसी
- 4. CG News : पेड़ के नीचे बारिश से बचना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मां-बेटी की मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

