Create your Account
CG News : 4 लाख से ज्यादा हितग्राहियों के कार्ड होंगे रद्द, राशन से वंचित रहेंगे ये लोग, पढ़ें पूरी खबर...
- Rohit banchhor
- 09 Nov, 2024
सत्यापन न कराने वाले कार्डधारियों को अपात्र मानते हुए उनके राशन कार्ड को निरस्त किया जा रहा है।
CG News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में 4 लाख से ज्यादा लोगों को अब सरकारी राशन से वंचित होना पड़ेगा क्योंकि उन्होंने राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं करवाया है। खाद्य विभाग ने प्रदेश में राशन कार्ड का सत्यापन और नवीनीकरण प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी करने की आखिरी तारीख तय की थी, जिसके बाद अब इन कार्डधारकों को अपात्र मानते हुए उनके राशन कार्ड ब्लॉक किए जा रहे हैं।
CG News : बता दें कि प्रदेश के 4,11,452 राशन कार्ड धारक, जिनमें से ज्यादातर शहरी इलाकों के हैं, अब सरकारी राशन सुविधाओं से वंचित हो जाएंगे। इन कार्डों पर अब चावल, शक्कर या अन्य सामान वितरण बंद कर दिया जाएगा। खाद्य विभाग की ओर से बार-बार अपील करने के बावजूद इन कार्डधारकों ने नवीनीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं की, जिसके चलते अब विभाग ने इन कार्डों को ब्लॉक करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
CG News : राशन कार्ड सत्यापन अभियान पिछले आठ महीनों से चल रहा था, जिसमें प्रदेश भर के 94.69 प्रतिशत कार्डधारियों और रायपुर के 89.45 प्रतिशत कार्डधारियों ने सत्यापन करवाया। सत्यापन न कराने वाले कार्डधारियों को अपात्र मानते हुए उनके राशन कार्ड को निरस्त किया जा रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. CG News : आंगनबाड़ी सहायिका ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
- 2. Manipur New CM: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन का खात्मा, युमनाम खेमचंद सिंह होंगे नए CM, विधायकों ने चुना बहुमत दल का नेता
- 3. Budget 2026 Live Updates: निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू, EV-सेमीकंडक्टर से हाउसिंग सेक्टर तक बड़े ऐलानों पर नजर
- 4. MP News : प्रदेश में ओला-पाला से प्रभावित फसलों का सर्वे कर किसानों को तत्काल उपलब्ध कराई जाए सहायता राशि : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

