IND VS ENG 3rd ODI : भारत ने इंग्लैंड को 3-0 से हराकर 14 साल बाद वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया...
- Rohit banchhor
- 12 Feb, 2025
यह शानदार जीत नागपुर, कटक और अब मोहाली में भारत की एकतरफा बढ़त को दर्शाती है।
IND VS ENG 3rd ODI : स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 142 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारत ने 14 साल बाद इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। यह शानदार जीत नागपुर, कटक और अब मोहाली में भारत की एकतरफा बढ़त को दर्शाती है।
IND VS ENG 3rd ODI : मोहाली में खेले गए तीसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 356 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस दौरान शुभमन गिल ने अपने वनडे करियर का 7वां शतक जड़ा। गिल ने 112 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। श्रेयस अय्यर ने भी 78 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि विराट कोहली ने 451 दिनों के बाद वनडे क्रिकेट में अर्धशतक (52 रन) पूरा किया।
IND VS ENG 3rd ODI : जवाब में इंग्लैंड की टीम बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखर गई और महज 214 रन पर ही सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 36.5 ओवर में ही ढेर कर दिया। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाया।
IND VS ENG 3rd ODI : इस जीत के साथ ही भारत ने 2008-09 के बाद पहली बार इंग्लैंड को वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया के इस शानदार प्रदर्शन ने उनकी विश्व कप तैयारियों को और मजबूती दी है। शुभमन गिल को मैच का प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

